{"_id":"68e035892c04a82a7a0726fa","slug":"e-collage-making-competition-in-government-college-panchkula-news-c-87-1-pan1009-127798-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राजकीय महाविद्यालय में ई-कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राजकीय महाविद्यालय में ई-कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन
पंचकूला। पीजी कॉलेज सेक्टर-1 में नेक्स्ट जेन टेक सोसाइटी व कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से शुक्रवार को ई-कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता का विषय आर्टीफिशियल इंटेलीजेंसी (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) रखा गया। विद्यार्थियों ने स्मार्ट कैंपस एप्लीकेशंस इन एआई, एआई–फ्रेंड और थ्रेट जैसे विषयों पर अपने विचार डिजिटल टूल्स की सहायता से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने ई-कोलाज के साथ 250 शब्दों का संक्षिप्त लेख भी प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने कहा कि आज के समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता हर क्षेत्र में तेजी से प्रभाव डाल रही है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को इसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार करने व तकनीकी जागरूकता बढ़ाने का अवसर मिला है। विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।