{"_id":"60662cf78ebc3edbfe58ee42","slug":"drugs-were-brought-in-the-tool-box-of-the-truck-had-to-be-supplied-in-kalka-pkl-office-news-pkl408998620","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा ट्रक के टूल बॉक्स में लाया था, करनी थी कालका में सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा ट्रक के टूल बॉक्स में लाया था, करनी थी कालका में सप्लाई
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बाहरी राज्यों से भुक्की अैर गांजे की तस्करी बढ़ गई है। शहर में 5.44 किलोग्राम भुक्की के साथ पकड़ा गया आरोपी जसवीर सिंह राजस्थान के भरतपुर से नशे की खेप लेकर आया था। इसे कालका में सप्लाई किया जाना था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम की पूछताछ में यह बात सामने आई है।
आरोपी जसवीर सिंह ट्रक के टूल बॉक्स में भुक्की छिपाकर पहुंचा रहा था। इसमें आरोपी को पुलिस राजस्थान लेकर जाएगी। भुक्की की यह खेप राजस्थान के भरतपुर से आई जा रही थी। वहीं इसमें राजस्थान के लोग भी शामिल हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के बाद लगातार कई जगह दबिश दे रही है। दबिश देने के बाद अभी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस की तरफ से लगातार जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जो भी इसमें आरोपी सामने आएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुकी है तस्करी
पंचकूला में झारखंड, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर-प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों से विभिन्न माध्यमों से बड़ी तादात में अफीम, गांजा, चरस और भुक्की की खेप लाई जा रही है। अब तक पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान नशे की जबरदस्त खेप बरामद की है। जनवरी से मार्च तक एनडीपीएस एक्ट के 45 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें 60 आरोपी नशे के साथ पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा, भुक्की लाने के लिए ट्रक और ट्रेन का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। प्राइवेट कारों में भी नशीले पदार्थ की सप्लाई की जाती है पर उसका प्रतिशत काफी कम है। पुलिस के अनुसार पिंजौर के साथ कालका क्षेत्र को तस्कर सेफ जोन की तरह इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
केस स्टडी
- 21 फरवरी 2021 को 1.476 किलो भुक्की के साथ राजकुमार पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह झारखंड से भुक्की लाकर यहां पर बेचता है।
-17 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने एक ट्रक से 245 पेटी से शराब बरामद किया था। इसमें बिना एक्साइज ड्यूटी दिए शराब की सप्लाई की जा रही थी। इसमें आरोपी मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।