फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Double-decker bus going from Baddi to Badaun impounded, challan of 34 thousand

Panchkula News: बद्दी से बदायूं जा रही डबल डेकर बस इंपाउंड, 34 हजार का चालान

Sat, 25 Oct 2025 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Double-decker bus going from Baddi to Badaun impounded, challan of 34 thousand
पंचकूला। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर एक डबल डेकर बस को ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए इंपाउंड कर लिया। बस का 34 हजार 500 रुपये का चालान भी काटा गया। एसएचओ ट्रैफिक सूरजपुर अभिषेक की अगुवाई में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान बद्दी से बदायूं (उत्तर प्रदेश) जा रही बस को रोका। निरीक्षण में बस में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी और जरूरी दस्तावेजों की कमी पाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी कई कमियां थीं जो दुर्घटना का कारण बन सकती थीं। डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, यात्रियों की जान की रक्षा करने और ट्रैफिक नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed