{"_id":"6605df74905d6c96870c7af6","slug":"doctor-on-leave-in-sector-26-polyclinic-patients-worried-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-7524-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक में डॉक्टर छुट्टी पर, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक में डॉक्टर छुट्टी पर, मरीज परेशान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक में सुविधाएं दिए जाने के दावे भले ही किए जा रहे हों लेकिन ओपीडी में डॉक्टरों की छुट्टी होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मौसम बदलाव के बाद बढ़ती मरीजों की संख्या में डॉक्टर छुट्टी पर होने से लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल आना पड़ रहा है।
सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक में मौसम में बदलाव के बाद मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें बच्चों के ओपीडी के डाक्टर एक अप्रैल तक छुट्टी में हैं। वहीं स्किन के डॉक्टर तीन अप्रैल के बाद मिलेंगे। इसे लेकर आने वाले मरीजों को परेशानी हुई। सेक्टर-26 से बच्चे का इलाज कराने आए सुनील कुमार ने बताया कि डॉक्टर नहीं होने के कारण अब सेक्टर-6 सिविल अस्पताल जाना पड़ रहा है। वहीं स्किन के डॉक्टर तीन अप्रैल तक छुट्टी पर है। इस कारण सेक्टर -25 से आई सुनीता ने बताया कि अब डॉक्टर नहीं होने से परेशानी हुई है।
20 बेड का अस्पताल नहीं हो सका है शुरू
सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक में 20 बेड का अस्पताल बनाया गया है। इसे अभी शुरू नहीं किया गया है। बनने के बाद अभी तक उद्घाटन के इंतजार में यह बंद पड़ा है। आचार संहिता के बाद इसको शुरू नहीं किया जा सका है। इस कारण भी मरीजों को दिक्कत हो रही है। वहीं अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी और ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पॉलीक्लीनिक में रूटीन में ओपीडी शुरू की गई है। इसमें बच्चों की ओपीडी रोज लगाई जा रही है। अगर इस तरह की कोई अनियमितता है तो इसे चेक किया जाएगा और अतिरिक्त डॉक्टर तैनात किया जाएगा। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6