फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Do not have to return five and a half lakh rupees, that's why Rajiv was killed

साढ़े पांच लाख रुपये लौटाने न पड़ें, इसलिए की थी राजीव की हत्या

Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Do not have to return five and a half lakh rupees, that's why Rajiv was killed
पंचकूला। डेराबस्सी के राजीव सैनी की हत्या साढ़े पांच लाख रुपये के लेनदेन में ही हुई थी। दोनों हत्यारोपियों गुरविंदर सिंह निवासी शक्ति नगर, मोहाली और जसपाल सिंह निवासी गुलाबगढ़ रोड डेराबस्सी को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों से हत्या में प्रयोग किए गए औजार और रकम की बरामदगी करनी है। पुलिस ने बताया कि राजीव ने साढ़े पांच लाख रुपये कनाडा जाने के लिए दोनों आरोपियों के माध्यम से एजेंट मनीष को दिए थे। एजेंट राजीव को लगातार टाल रहा था और वह अपने पैसे मांग रहा था। साढ़े पांच लाख रुपये लौटाने न पड़ें, इसलिए दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। एक सोची समझी साजिश के तहत राजीव सैनी को फोन करके घर से बुलाया और पार्टी करने के बहाने अपने साथ ले आए। दोनों आरोपी उसे लेकर देर रात तक इधर-उधर घूमते रहे। इसके बाद मोरनी रोड पर लगने वाले फोरेस्ट नाके से थोड़ा आगे ले जाकर हत्या कर दी और शव खाई में फेंक दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आरोपियों ने भागते समय उन्हें भी कुचलने की कोशिश की थी। आरोपियों की गाड़ी कुछ दूर आगे जाने के बाद अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई और वह गाड़ी को छोड़ भाग गए। वहीं, मृतक राजीव सैनी की मां माया देवी ने गुरविंदर और जसपाल पर हत्या करने का अंदेशा जताया था। दोनों आरोपियों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed