फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   District Election Commission officials will keep an eye on the sale of liquor in the city.

Panchkula News: शहर में शराब की बिक्री पर रहेगी जिला चुनाव आयोग के अधिकारियों की नजर

Sun, 07 Apr 2024 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
District Election Commission officials will keep an eye on the sale of liquor in the city.
मोहाली। अब मोहाली के सभी 299 शराब के ठेके जिला चुनाव आयोग के अधिकारियों के सर्विलांस पर होंगे। इसके साथ ही 38 सब वेंड्स और डिपार्टमेंटल स्टोर की दो मॉडल शॉप पर भी चौबीस घंटे नजर रखी जाएगी। जिला चुनाव अधिकारी ने शराब की बिक्री और उसके स्टाॅक पर नजर रखने के लिए ठेकों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान शराब की बिक्री पर नजर रखने के लिए अब आईपी कंट्रोल से लैस सीसीटीवी कैमरों को मोहाली की सभी शराब के 299 ठेकों, 38 सब वेंड्स और डिपार्टमेंटल स्टोर की दो मॉडल शॉप पर इंस्टाल होंगे। इनका उद्देश्य है कि शराब की बिक्री का वास्तविक डाटा मोहाली जिला प्रशासन को मिल सके। इसके माध्यम से मोहाली की में बिक्री और स्टाॅक की पूरी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) की उपायुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि जिले में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के उद्देश्य से एक्साइज विभाग के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से शराब की दुकानों के सेल प्वाइंट और स्टोरेज प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही एक्साइज अधिकारियों को एक कंट्रोल रूम सेटअप करने के लिए कहा गया है, जिसके माध्यम से वह जिले के सभी शराब ठेकों पर नजर रख सकें। साथ ही ऐसी व्यवस्था की गई है कि शराब के दुकानों पर लगाए गए इन सीसीटीवी कैमरों को जिला चुनाव कंट्रोल रूम और जिला पुलिस इलेक्शन सेल के अधिकारी भी देख सकें। उन्होंने कहा कि जिले में शराब की दुकानों और उप-विक्रेताओं के माध्यम से शराब की बिक्री और स्टॉक की सख्ती से निगरानी की जाएगी ताकि शराब के वितरण के नाम पर किसी भी तरह के प्रलोभन से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली में शराब की 299 दुकानें हैं। इसके अलावा 38 सब वेंड्स हैं और डिपार्टमेंटल स्टोर में दो मॉडल शॉप हैं। इन शराब की दुकानों पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन किसी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने इस मौके पर शराब के बिजनेस में हाल ही में आए कारोबारियों को नसीहत दी कि लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की ओर से दी गई गाइडलाइंस को फॉलो करें और सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed