{"_id":"627420e255d3f71baa7142ff","slug":"distributed-tablets-to-750-students-of-government-schools-pkl-office-news-pkl449734581","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों के 750 विद्यार्थियों को वितरित किए टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों के 750 विद्यार्थियों को वितरित किए टैबलेट
विज्ञापन
पंचकूला/बरवाला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण का शुभारंभ किया। इसके तहत पंचकूला समेत बरवाला और रायपुररानी में 750 बच्चों को टैबलेट दिए गए। विस अध्यक्ष ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 के 446 विद्यार्थियों और शिक्षकों को पर्सनलाइज्ड एडेप्टिव लर्निंग (पीएएल) साफ्टवेयर से सुसज्जित टैबलेट प्रतिदिन 2जीबी डेटा के साथ निशुल्क वितरित दिए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इस टैबलेट में विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम से संबंधित कंटेंट उपलब्ध होगा, जो विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता प्रदान कर शिक्षा के क्षेत्र में सक्षम बनाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त महावीर कौशिक भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि सीएम के जन्मदिन पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ई-अधीगम योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत राजकीय स्कूलों के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रथम चरण में पांच लाख टैबलेट वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें आज प्रदेशभर में तीन लाख टैबलेट वितरित किए गए हैं। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेहाना रायपुररानी में 56 टैबलेट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला में 154 टैबलेट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना में 94 टैबलेट वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिला देवी, शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक नीलम शर्मा, उपजिला शिक्षा अधिकारी अंजू ग्रोवर, खंड शिक्षा अधिकारी पिंजौर एवं प्रधानाचार्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 कमलेश चौहान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर के प्रधानाचार्य अनिल दलाल, प्रधानाचार्य सार्थक विद्यालय सेक्टर-12ए पवन गुप्ता, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-26 नीलम शर्मा, बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र राणा, पार्षद जय कौशिक, सोनू बिडला, राकेश वाल्मीकि, हरेंद्र मलिक, रितु गोयल, नरेंद्र लुबाना, युवा मोर्चा के महामंत्री योगेंद्र शर्मा, प्रमोद वत्स सहित विद्यार्थी, अध्यापक व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बरवाला में मेयर ने बांटे टैबलेट
बरवाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) में विद्यालय की प्रिंसिपल कलावती के नेतृत्व में बच्चों और शिक्षकों को टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। एसडीएम पंचकूला रिचा राठी ने विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर और ज्योति प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि राज्य सरकार का यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो शिक्षा और विद्यार्थी के भविष्य को नए आयाम देगा । उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना विद्यार्थियों के व्यक्तिगत शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि टैबलेट के साथ-साथ विद्यार्थियों को डाटा कनेक्टिविटी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
पंचकूला एसडीएम रिचा राठी ने कहा कि यह शुरूआत विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग की डीपीसी संध्या मलिक, खंड बरवाला शिक्षा अधिकारी श्यामलाल, शिक्षा विभाग निरीक्षक अमन, राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बतौड़ के प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा, प्रिंसिपल उमा, प्रिंसिपल नम्रता खुल्लर, वंदना जोशी, पार्षद सतवीर चौधरी, बरवाला भाजपा मंडल प्रधान गौतम राणा, पूर्व मार्केट कमेटी बरवाला चेयरमैन बल सिंह राणा, धर्मेंद्र संधू, ओम प्रकाश शास्त्री सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।