फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Displeasure: Opposed the policy of building a five-storey house, protested in the meeting of the House Owners Welfare Association

नाराजगी : पांच मंजिला मकान बनाने की पालिसी का विरोध, हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में किया विरोध

Fri, 28 Jan 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Displeasure: Opposed the policy of building a five-storey house, protested in the meeting of the House Owners Welfare Association
पंचकूला। पांच मंजिला मकान बनाने का लगातार विरोध हो रहा है। इसे लेकर सेक्टरवासियों में रोष है। इसी के मद्देनजर बुधवार को हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 की कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से आग्रह किया गया है कि प्रदेश में पांच मंजिला मकान बनाने की पॉलिसी को तुरंत वापस लिया जाए। हौवा के चेयरमैन भारत हितैषी ने बताया कि सेक्टरों में बन चुके पांच मंजिला मकानों में रोजाना पार्किंग को लेकर झगड़े हो रहे हैं। एक-एक मकान में 8-10 गाड़ियों को व्यवस्थित रूप से पार्क करना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन

हौवा के प्रधान बीएम कौशिक ने बताया कि पंचकूला समेत अन्य शहरों का सीवरेज सिस्टम करीब 30 से 35 साल पुराना हो चुका है। हौवा के संस्थापक एनसी स्वामी ने बताया कि एक या दो मंजिला मकानों में रोजाना करीब 2000 लीटर पानी की खपत होती है। इन पांच मंजिला मकानों को अपनी 10 हजार लीटर पानी की रोजाना खपत के लिए बड़ी-बड़ी मोटरों से पानी टंकियों में चढ़ाया जाएगा तो आसपास के सेक्टर वासियों के घरों में ताजा पानी पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा। मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा ने कहा कि सेक्टरों का बिजली लोड की व्यवस्था भी एक या दो मंजिल के अनुसार की गई थी, तो अब प्रत्येक 5 मंजिला मकानों में 10-12 एयर कंडीशन और गीजर लगेंगे तो चरमराती बिजली व्यवस्था में जनता को परेशानी होगी।
विज्ञापन

भारत हितैषी, सुभाष भारद्वाज, प्रेम लाल गुप्ता, सुभाष शर्मा ने हरियाणा सरकार से इस पांच मंजिला मकान बनाने की जनविरोधी पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। बैठक में अमित गुप्ता, कुसुम अरोड़ा, शिव कुमार वर्मा, डीएन मोंगा, प्रोफेसर बीके गुप्ता, बृजलाल जैन, सुनील गुप्ता, आर के शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed