फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dinner Diplomacy: After MLAs, now Dhankhar will grope the minds of MPs

डिनर डिप्लोमेसी : विधायकों के बाद अब सांसदों का मन टटोलेंगे धनखड़

Mon, 04 Apr 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dinner Diplomacy: After MLAs, now Dhankhar will grope the minds of MPs
चंडीगढ़। मिशन 2024 को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ विधायकों के बाद अब हरियाणा के सभी सांसदों का मन डिनर डिप्लोमेसी के माध्यम से टटोलेंगे। सोमवार रात को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निवास पर रात्रि भोज होगा। इसमें खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े, संगठन मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत हरियाणा के सभी भाजपा के मंत्री इसमें शामिल होंगे। राव इंद्रजीत सिंह के आवास पर आयोजित होने वाले डिनर के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को ही धनखड़ ने भाजपा विधायकों के साथ चंडीगढ़ में डिनर किया था और उनके साथ विस्तार से चर्चा की थी। विधायकों के मन की जानने के बाद अब धनखड़ हरियाणा के सभी 10 लोकसभा और 4 राज्यसभा सांसदों के साथ मंत्रणा करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सरकार और संगठन प्रमुख रहेंगे। किस प्रकार से सरकारी तंत्र में और सुधार लाया जाए और किस प्रकार से पार्टी में नए लोगों को जोड़ा जाए पर सभी से सलाह भी ला जाएगी। इनके अलावा, मौजूदा राजनीतिक माहौल, पंचायत-नगर निकाय चुनाव, चंडीगढ़ पर पंजाब सरकार के प्रस्ताव आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

डिनर टेबल पर केंद्र के निर्देश पर मिशन 2024 को भी सभी के सामने रखा जाएगा और सरकार और संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर सभी से राय शुमारी की जाएगी। खामियों और कमियों को पूछा जाएगा, ताकि इसी साल इनको दूर कर आक्रामक तरीके से जनता के बीच जाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव और मनोहर के बीच की दूरियां कम करने की कोशिश
इस डिनर के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राव और मनोहर लाल के बीच की दूरियों को भी कम करने के लिए यह डिनर रखा गया है। राव इंद्रजीत सिंह कई बार प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साध चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनसभाओं तक में वह भ्रष्टाचार और बेलगाम अधिकारियों के मुद्दे मुखर रूप से रखते रहे हैं। ऐसे में उनके निवास स्थान पर मुख्यमंत्री के पहुंचने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि राव का दक्षिण हरियाणा की राजनीति में काफी प्रभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed