फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Difficulties will increase for officers sitting abroad, Vigilance asks for records from departments

Punjab: अब विदेशों में बैठे अधिकारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, विजिलेंस ब्यूरों ने सभी विभागों से मांगा रिकॉर्ड

Mon, 29 Aug 2022 01:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 29 Aug 2022 01:30 AM IST
सार

पंजाब सरकार ने हाल ही में नागरिक आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी को इस तथ्य को छिपाने के लिए बर्खास्त किया है। बर्खास्त अधिकारी पिछले 15 साल से कनाडा की पीआर हासिल कर चुका था।

विज्ञापन
Difficulties will increase for officers sitting abroad, Vigilance asks for records from departments
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के सरकारी विभागों में कार्यरत विदेशों में बैठे अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पंजाब विजिलेंस ने सूबे के सभी विभागों से विदेशों की पीआर ले चुके अधिकारियों का रिकॉर्ड मांग लिया है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य उजागर हुआ है कि अभी तक 200 अधिकारी विदेश की पीआर ले चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें एक आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने हाल ही में नागरिक आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी को इस तथ्य को छिपाने के लिए बर्खास्त किया है। बर्खास्त अधिकारी पिछले 15 साल से कनाडा की पीआर हासिल कर चुका था। इससे पहले 2015 में विजिलेंस ने जांच की थी। इसमें यह खुलासा हुआ था कि लगभग 130 राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों ने सेवा नियमों के उल्लंघन में पीआर या ग्रीन कार्ड प्राप्त कर लिया है, लेकिन तब कोई कार्रवाई सरकार की ओर से नहीं की गई। इस रिपोर्ट के सात साल बाद नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने उप निदेशक राकेश कुमार सिंगला को उनके निवास का दर्जा छिपाने के लिए बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय नियमों का दिया हवाला

पंजाब विजिलेंस की ओर से विभागों को भेजे गए पत्र में इस मामले में केंद्रीय नियमों का हवाला दिया गया है। कहा गया है कि जब तक कोई सरकारी सेवा में है, तब तक किसी भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी को किसी भी देश के लिए आवेदन या प्रवास की तलाश नहीं करनी चाहिए। पीआर लेना पंजाब सिविल सेवा नियम 1970 के उल्लंघन के दायरे में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed