फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Diarrhea in MDC: Deadly bacteria E-coli found in private lab's test

एमडीसी में डायरिया : निजी लैब की जांच में मिला घातक बैक्टीरिया ई-कोलाई

Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea in MDC: Deadly bacteria E-coli found in private lab's test
एचएसवीपी ने 40 प्वाइंट चेक करवाए, आज भी पानी के चार सैंपल जांच के लिए भेजे, डिप्टी सिविल सर्जन मौके पर पहुंचे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-5 एमडीसी में शनिवार को डायरिया के तीन नए मरीज मिले हैं। 15 दिन से लोग यहां डायरिया से पीड़ित हैं। इनमें जीएच-01, जीएच-03, जीएच-28 शामिल हैं। जीएच-28 के एक डायरिया पीड़ित मरीज ने निजी लैब में पानी के सैंपलों की जांच कराई, इसमें घातक बैक्टीरिया ई-कोलाई मिला है। इसके बाद आसपास की सोसाइटियों के लोगों में दहशत है। वही स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम स्थिति को काबू करने में जुटी है। शनिवार को भी स्वास्थ्यकर्मियों ने 98 घरों की जांच की। इसमें तीन घरों से डायरिया के तीन नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ डायरिया का आंकड़ा बढ़कर 141 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग ने शनिवार को रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही क्लोरिनेशन की जांच के लिए जीएच-03 के वाटर बूस्टिंग स्टेशन का भी दौरा किया। मौके पर ही डिप्टी सिविल सर्जन सुरेश भोसले ने दो डायरिया मरीजों की जांच की। जहां भी डायरिया के मरीज मिल रहे हैं। उन्हें स्वच्छता का ध्यान रखने के साथ साथ दवा भी वितरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के एक्सपर्ट की माने तो दूषित पेयजल के चलते ही स्थानीय लोग बीमार पड़े हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर जसपाल और नरेश ने बताया कि शनिवार को पानी के 40 प्वाइंट चेक किए गए हैं। सभी जगहों पर पानी साफ है। तीन जगहों के सैंपल लेकर आज जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट सोमवार तक आ जाएगी।
विज्ञापन


एक्सपर्ट राय
वाटर एक्सपर्ट के अनुसार 12 पेथोजन्स यानी रोग जनक बैक्टीरिया होते हैं। ये वैसे ही फंगस होते हैं जो भोजन को खराब करते हैं। पानी में भी इनमें से कई पाए जाते हैं। पंचकूला के एक सैंपल में भी ई कोलाई जैसे घातक बैक्टीरिया मिले हैं। गंदे पानी में ये बैक्टीरिया होने से कई तरह की बीमारियां होती है। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा पानी दूषित होने की स्थिति बनी रहती है। लोगों को इसके लिए खुद ही सतर्क रहना पड़ेगा। ड्रेनेज और पानी की लाइन के अलावा भी वाटर हार्वेस्टिंग के फिल्टर का साफ न होना और पाइप लीकेज होने से नलों और बोरिंग में गंदा पानी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एमडीसी जीएच-28 के एक डायरिया पीड़ित ने निजी लैब में पानी के सैंपल की जांच कराई थी। जिसमें बैक्टीरिया ई-कोलाई मिला है। शनिवार को 98 घरों की जांच की गई है। इसमें तीन नए मरीजों में डायरिया की पुष्टि हुई है। इसके साथ 141 मरीज अबतक डायरिया के पाए गए हैं। - सुरेश भोसले, डिप्टी सिविल सर्जन पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed