फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Devotees danced enthusiastically on the hymns of Balaji

Panchkula News: बालाजी के भजनों पर जमकर झूमे भक्त

Mon, 11 Dec 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced enthusiastically on the hymns of Balaji
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की शिरकत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्र में राजस्थान परिवार सेवा संस्था की ओर से बालाजी जागरण करवाया गया। राजस्थान के गायकों ने बालाजी के भजनों की प्रस्तुति दी जिन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर कार्यक्रम में मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान शिशु गृह सेक्टर-15 के बच्चे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि विक्रांत खंडेलवाल, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता, मनीराम शर्मा रहे।

जयराम ठाकुर का संस्था के प्रधान पवन शर्मा ने स्वागत किया। इस मौके पर पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन, रामवीर भट्टी, श्रीदेवी सिंह, पूर्व उपमहापौर अनिल कुमार दुबे, पार्षद सोनिया सूद, मनोज सोनकर, केके अब्रोल, अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह, देश हित फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, पूजा रानी, मुकेश शर्मा, अर्जुन, मन्नू भसीन, गौतम सुराणा और शहर की बहुत ही वरिष्ठ समाजसेवी व अधिकारियों ने बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया। संस्था के वरिष्ठ सहयोगी नरेश खंडेलवाल, अध्यक्ष पवन शर्मा, मनीराम शर्मा, विक्रांत खंडेलवाल, गौतम सुराणा ने जयराम ठाकुर को स्मृति चिन्ह एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक व धार्मिक कार्यों की सराहना की और संस्था को सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed