{"_id":"620ffb42a26c6d50bf2fa15f","slug":"development-reconstruction-of-community-center-of-sector-7-and-10-will-be-done-with-12-31-crores-pkl-office-news-pkl4424488144","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास : 12.31 करोड़ से होगा सेक्टर-7 और 10 के सामुदायिक केंद्र का पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास : 12.31 करोड़ से होगा सेक्टर-7 और 10 के सामुदायिक केंद्र का पुनर्निर्माण
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-7 और सेक्टर-10 के पुराने सामुदायिक केंद्र को तोड़कर नए सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए अर्बन लोकल बॉडी की तरफ से स्वीकृति मिल गई है। इन दोनों सामुदायिक केंद्रों के निर्माण पर करीब 12.31 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि सेक्टर-7 के सामुदायिक केंद्र के लिए 5.20 करोड़ रुपये और सेक्टर-10 के सामुदायिक केंद्र के निर्माण पर 7.11 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।
मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि इन सामुदायिक केंद्रों में स्थानीय लोगों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को शादी विवाह एवं अन्य समारोहों के लिए किसी अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा। मेयर कुलभूषण गोयल ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तुरंत पुराने ढांचे को गिराकर सामुदायिक केंद्रों का निर्माण शुरू करवाया जाए। कुलभूषण गोयल ने कहा कि लोगों को सुविधाएं देने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। सेक्टर-10 के जंजघर को तोड़कर 7.11 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कम्युनिटी सेंटर के निर्माण का टेंडर जारी किया गया है। मध्यम वर्ग के क्षेत्रवासियों के बच्चों की शादियों एवं अन्य समारोहों के लिए सुविधा मिलेगी। इस प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र के ग्राउंड फ्लोर पर दो बैंक्वेट हाल बनाए जाएंगे, जिसमें 600 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, इसमें किचन व पैंट्री होगी। बैंक्वेट हाल में पार्टीशन की भी सुविधा रहेगी, जिसमें 150 -150 लोगों के छोटे कार्यक्रम भी हो सकेंगे।
पहली मंजिल पर बैंक्वेट हॉल में छह कमरे, बैडमिंटन कोर्ट, खेल रूम जिसमें 12 कमरों का निर्माण प्रस्तावित है। इसी तरह दूसरी मंजिल पर एक हाल, लाइब्रेरी और छह कमरों के निर्माण का प्रस्ताव है। सेक्टर-10 और आसपास के क्षेत्र वासियों को अपने बच्चों की शादियों के लिए महंगे मैरिज पैलेसों में नहीं जाना पड़ेगा। सेक्टर-7 निवासियों की भी यह वर्षों पुरानी मांग थी कि इस सामुदायिक केंद्र का पुनर्निर्माण करवाया जाए। लगातार लोग मेयर कुलभूषण गोयल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से इस संबंध में मिल चुके थे, जिसके बाद टेंडर लगवाया गया था और अप्रूवल मिलने के बाद अब जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
44 साल पहले बनाया गया था कम्युनिटी सेंटर
6 जनवरी 1978 को सेक्टर-7 के कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया गया था, ताकि सेक्टर के लोगों को उसकी सुविधा मिल सके। भवन दो मंजिला है। ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा हॉल और दो कमरे बने हैं। हॉल में सालों से खिलाड़ी बैडमिंटन खेलते आए हैं। सेकेंड फ्लोर पर एक कांफ्रेंस हॉल और दो कमरे हैं, जिनमें सामान रखे हैं। कुल मिलाकर किसी भी सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए कम्युनिटी सेंटर भवन में कोई जगह नहीं है। नगर निगम की तरफ से सेक्टर-7 की कम्युनिटी सेंटर के रेनोवेशन के लिए करीब 5.20 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था। इसकी अप्रूवल अब अर्बन लोकल बॉडीज के डायरेक्टर के पास मिल गई। अब सेक्टर-7 और 10 के पुराने स्ट्रक्चर को गिराकर नए सामुदायिक केंद्रों का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।