फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development: Beautification of Sector-4 and 6 road started, Mayor Kulbhushan Goyal inaugurated

विकास : सेक्टर-4 और 6 की रोड का सौंदर्यीकरण शुरू, मेयर कुलभूषण गोयल ने किया शुभारंभ

Fri, 04 Mar 2022 01:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Development: Beautification of Sector-4 and 6 road started, Mayor Kulbhushan Goyal inaugurated
पंचकूला। मेयर कुलभूषण गोयल ने वीरवार को सेक्टर-4 ए और सेक्टर-6 की बी रोड का सौंदर्यीकरण का शुभारंभ किया। वार्ड नंबर-11 की पार्षद ओमवती पुनिया ने बताया कि वार्ड में सेक्टर-4 की ए रोड पर कर्व चैनल लगाने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। वहीं वार्ड नंबर-2 में सेक्टर-6 की बी रोड का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर को सुंदर बनाने के लिए शुरुआत इन कामों को अगले तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इसमें मेन रोड्स और डिवाइडिंग रोड्स कवर किए जाएंगे। रोड्स की चार-पांच बार रिकापरेटिंग होने से रोड बर्म काफी नीचे हो गए हैं। इससे बारिश के दिनों में पानी रोड गलियों से गटर में जाने की जगह आसपास बनी ग्रीन बेल्ट में घुस जाता है। कई दिनों तक इन ग्रीन बेल्ट में पानी एकत्रित रहता है। अब इन रोड बर्म और चैनल को सड़क से ऊंचा उठाया जाएगा। सड़कों पर लगे टूटे कवर और टाइलें बदली जाएंगी। कई जगह ग्रिल टूटी हुई है। कई जगह से ग्रिल का कुछ हिस्सा चोरी हो चुका है। शहर को सुंदर बनाने के इस प्रोजेक्ट में टूटी ग्रिल को रिपेयर कराया जाएगा। जहां नई ग्रिल लगाने की जरूरत होगी, वहां नई ग्रिल लगाई जाएगी। पुरानी लगी ग्रिल पर नए सिरे से पेंट भी कराया जाएगा। रोड बर्म पर काले और सफेद रंग का पेंट किया गया है।
विज्ञापन

अब इसे बदला जाएगा। इसकी जगह पूरे शहर में रोड बर्म पर पीले और काले रंग का पेंट किया जाएगा। पीला रंग धुंध में रिफ्लेक्ट करता है, जिससे वाहन चालक आसानी से सड़क का अंदाजा लगा सकते हैं। इस वजह से सफेद रंग की जगह पीला रंग किया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद ओमवती पुनिया, सुरेश वर्मा, जय कौशिक, सुशील गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, एसई विजय गोयल, एक्सईएन जसवंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed