फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Despite the scorching heat, 3500 players participated in the trials of PU Sports Wing

Panchkula News: तेज गरमी के बावजूद पीयू स्पोर्ट्स विंग के ट्रायलों में 3500 खिलाड़ी शामिल

Thu, 29 May 2025 09:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
Despite the scorching heat, 3500 players participated in the trials of PU Sports Wing
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के खेल विभाग की ओर से वीरवार को सत्र 2025-26 के दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस, नेबरहुड कैंपस, कांस्टीट्यूएंट कॉलेज और यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले कॉलेजों में किसी भी कोर्स/क्लास में दाखिला लेने के इच्छुक खिलाड़ियों (पुरुष और महिला) के लिए स्पोर्ट्स विंग के ट्रायल आयोजित किए। यह ट्रायल पंजाबी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और विभिन्न कॉलेजों/संस्थानों में आयोजित किए गए।
खेल निदेशक डॉ. गुरदीप कौर रंधावा ने बताया कि ट्रायल के दौरान जिन खेलों का ट्रायल किया गया, उनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, तैराकी, साइकिलिंग, सॉफ्टबॉल, बेसबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, कबड्डी (एनएस), कराटे, कुश्ती, कयाकिंग और कैनोइंग, रोइंग, क्रिकेट, खो-खो, गतका, शतरंज, जिम्नास्टिक, जूडो, टेबल टेनिस, टेनिस, सॉफ्ट टेनिस, स्क्वैश रैकेट, ताइक्वांडो, नेटबॉल, पिस्टल/राइफल शूटिंग, पेंचक सिलाट, फुटबॉल, तलवारबाजी, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, योग, रग्बी, वॉलीबॉल, वुशु, सेपकटकरा और भारोत्तोलन शामिल थे। इन खेलों से संबंधित लगभग 3500 खिलाड़ियों ने इन ट्रायलों में भाग लिया। भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

इन ट्रायल में भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबलों में उत्साह के साथ भाग लिया। खेल विभाग (पंजाब) और जिला खेल विभाग (पटियाला, फरीदकोट, मानसा) के प्रशिक्षकों के अलावा विभिन्न कॉलेजों/संस्थाओं/स्कूलों के प्रभारी प्रिंसिपलों/प्रोफेसरों और लेक्चररों ने इन ट्रायलों के संचालन में अपना पूर्ण सहयोग दिया। साथ ही कईं पूर्व खेल अधिकारियों ने भी इसे सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया। इनमें बलदेव सिंह द्रोणाचार्य अवार्डी (हॉकी), उपकार सिंह पूर्व डिप्टी डायरेक्टर खेल (पंजाब), दल सिंह बराड़ पूर्व सहायक डायरेक्टर, प्रो. कुलदीप शर्मा कर्नल फिजिकल कॉलेज चूढल कलां, प्रो. रमनदीप सिंह, प्रो. गुरप्रीत कौर आदि ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed