फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Despite receiving revenue of crores, roads are not being repaired

Panchkula News: करोड़ों का रेवेन्यू मिलने के बावजूद नहीं सुधारी जा रही सड़कें

Wed, 07 May 2025 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Despite receiving revenue of crores, roads are not being repaired
पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली सड़क पर पड़े गड्ढे।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर की सड़कों को चमकाने के दावे भले ही नगर निगम कर रहा हैं। इंडस्टि्रयल एरिया फेज-1 और 2 इस मामले में सबसे अधिक पीछे हैं। यहां की सड़कों पर गहरे गड्ढे निगम अफसरों को नहीं दिखते हैं। दिखेंगे भी कैसे वह कभी यहां आते ही नहीं। यहां के उद्यमियों का कहना है कि कभी यहां भी निगम अफसर आएं और सड़क पर पड़े गड्ढों से हिचकोलों का आनंदे उठाएं।
इंडस्टि्रयल एरिया फेज-1 और 2 में टूटी सड़कों की मरम्मत का एस्टीमेट अधिकारियों तैयार कर नहीं भेज रहे हैं। इंडस्टि्रयल एरिया आने-जाने वाले बीस हजार से अधिक लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक एस्टीमेट न बनाए जाने के कारण यहां हालात सुधरने की उम्मीद नहीं है। इंडस्टि्रयल एरिया फेज-2 से लगती चंडीगढ़ जाने वाली सड़क से आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर जा रहा है। कई बार वाहन फंस जाते हैं।
विज्ञापन

पंचकूला इंडस्टि्रयल एरिया फेज-1 और 2 की सड़कों पर गहरे गड्ढे हैं। तीन करोड़ की लागत से इन सड़कों को बनाया जाता है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। पंचकूला इंडस्ट्री एसोसिएशन के महासचिव राकेश गर्ग ने कहा कि इंडस्टि्रयल एरिया फेज-2 की सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी है। यहां की सड़कों की रोड गली भी जाम है। इस कारण सड़क पर पानी भर जाता है। करीब दो साल से सड़कों को बनाने का काम नहीं हुआ है। इंडस्टि्रयल एरिया फेज-2 से चंडीगढ़ मेन रास्ते पर जाने वाली सड़क पर तीन फुट तक के गड्ढे हैं। रात में कई बार लोग सफर के दौरान चोटिल हो रह हैं। उद्यमी विशाल सागर ने बताया कि सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला एरिया सबसे ज्यादा अनदेखी का शिकार हो रहा है। निगम अफसरों को भी आकर इन गड्ढों के हिचकोलों का आनंद लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट --
सड़कों को बनवाने के लिए अधिकारियों से एस्टीमेंट मांगा गया है। जैसे ही एस्टीमेट मिल जाएगा तो सड़कों के लिए तुरंत बजट पास किया जाएगा। इसके लिए विभाग को सर्वे के निर्देश दिए हैं।
अपराजिता, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed