फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dengue: Three families raised the issue, Permanent Lok Adalat warned five departments

डेंगू : तीन परिवारों ने उठाया मुद्दा, स्थायी लोक अदालत ने पांच विभागों को चेताया

Sat, 19 Oct 2024 05:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Dengue: Three families raised the issue, Permanent Lok Adalat warned five departments
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। स्थायी लोक अदालत ने जिले के पांच विभागों को सेक्टर-25 के झाड़ियों को खत्म करने के निर्देश दिए हैं। 25 अक्तूबर को (स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, वन विभाग और जिला प्रशासन) विभागों को इसकी स्टेटस रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश करनी है। डेंगू पीड़ितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सेक्टर-25 के तीन परिवारों ने लोक अदालत में 15 अक्तूबर को याचिका दायर की थी।
इसमें मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम, खाली मैदानों की सफाई और नियमित फॉगिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, वन विभाग व जिला प्रशासन को पार्टी बनाया था। इसके कहा गया था कि शहर में डेंगू पर काबू पाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है। नगर निगम से शहर में फॉगिंग कर रहा है या नहीं, इसकी मॉनिटरिंग भी स्वास्थ्य विभाग को करना चाहिए। वर्तमान में डेंगू पीड़ितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। प्रदेश में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले पंचकूला में सामने आए हैं। अब तक तीन लोग डेंगू से जान गंवा चुके हैं। इस समय डेंगू पीड़ितों की संख्या एक हजार पार पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


तीन परिवारों को डेंगू ने जकड़ा, पूरे शहर के लिए आवाज उठाई
एडवोकेट नीतेश मित्तल ने बताया कि उनकी बेटी, एडवोकेट विमल राय गोयल की पत्नी, एडवोकेट मोहित गुप्ता के बेटे को डेंगू हो गया था। वे सेक्टर-25 में खाली पड़े सरकारी मैदानों में घास और झाड़ियों की सफाई और फॉगिंग को लेकर पहले भी कई बार संबंधित विभागों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने पर तीनों लोगों ने मिलकर लोक अदालत में याचिका दायर की थी। इसके बाद अदालत ने मामले पर संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी सरकारी खाली प्लाटों की सफाई करे एचएसवीपी
पंचकूला सेक्टर-16 निवासी सुभाष पपनेजा और सेक्टर-15 निवासी एसके नैय्यर ने बताया कि पंचकूला सेक्टर-25 की तरह शहर के कई सेक्टर ऐसे हैं, जहां खाली सरकारी साइटों पर घास और झाड़ियां फैली हुई हैं। वहां की सफाई विभाग नहीं करवाता है। इससे मच्छर जनित बीमारियां हो रही हैं।




सर्वाधिक डेंगू पीड़ित अर्बन पंचकूला में मिले
जिले में डेंगू के 1000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा डेंगू के मरीजों की पुष्टि पंचकूला अर्बन एरिया में हुई है। इनमें पंचकूला अर्बन एरिया से 490, ओल्ड पंचकूला से 177, सूरजपुर के 127, पिंजौर 100, कालका 35, कोट 22, नानकपुर 10, मोरनी के 13 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed