फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dengue: figure reaches 402 with four victims, notice given to 6500 after finding larvae

डेंगू : चार पीड़ितों के साथ आंकड़ा 402 पहुंचा, लारवा मिलने पर 6500 को दिया नोटिस

Mon, 16 Sep 2024 05:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Dengue: figure reaches 402 with four victims, notice given to 6500 after finding larvae
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। डेंगू के चार नए पीड़ितों के साथ ही प्रभावितों की संख्या बढ़कर 402 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लारवा मिलने पर 6500 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। नगर निगम द्वारा अभी तक एक भी चालान नहीं किया गया है। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी सहित सभी वार्डों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को स्पेशल डेंगू फीवर क्लीनिक पर डॉक्टर मौजूद नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखकर कुछ दिन पहले पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर की टीम, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर की रीजनल डायरेक्टर की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया था। टीमों ने रिपोर्ट एक दिन में देने और डेंगू फीवर क्लीनिक सातों दिन चलाने के निर्देश दिए थे। पिंजौर से सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में इलाज कराने आई सुनीता रानी ने बताया कि डेंगू का टेस्ट कराया है। एक दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट सोमवार को मिलने की बात कही गई है। बुखार सहित अन्य मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण बेड में जगह नहीं है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में मिल रहा है लारवा
शहरी एरिया के सेक्टर-6, 7, 10, 11, 15, 16, 19, 21, 26 में डेंगू का लारवा ज्यादा पाया जा रहा है। इन सभी सेक्टरों में डेंगू के कई केस आ चुके हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ओल्ड पंचकूला में 70 और शहरी पंचकूला में 155 केस आ चुके हैं। इसके अलावा कालका, पिंजौर, बरवाला और रायपुररानी से भी पीड़ित लगातार आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल डेंगू फीवर क्लीनिक पर डॉक्टरों को तैनात होने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही डेंगू के टेस्ट किए जा रहे हैं। अगर इसमें कोई लापरवाही बरती गई तो संबंधित स्टाफ को तैनात करने के निर्देश देंगे। लापरवाही बरतने पर कार्यवाही भी की जाएगी। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed