{"_id":"67182e9f3aad6908ca0f4e97","slug":"demand-to-take-action-against-the-builder-who-cut-the-road-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-11731-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रोड कट लगाने वाले बिल्डर पर कार्रवाई करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रोड कट लगाने वाले बिल्डर पर कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 में कर्ण ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के सामने एक नई बन रही ग्रुप सोसाइटी का निर्माण करने वाले बिल्डर ने रोड कट की ठीक से रिपेयर नहीं की। इस वजह से करवाचौथ के दिन एक महिला ने अपना सुहाग खो दिया इसके अलावा स्कूटी सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती है। मजदूर शिवचरण की मौत के बाद मंगलवार सुबह घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे वार्ड नंबर -14 के पार्षद सुशील गर्ग, वार्ड नंबर - 15 के पार्षद गोमती प्रसाद ने इस घटना पर दुख जताकर पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रोड कट को ठीक न करने वाले बिल्डर और सरकारी विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।
जजपा जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने आरोप लगाया है कि सेक्टर-20 में एक बिल्डर ने ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी-108 के सामने दो माह से नई ग्रुप सोसाइटी के निर्माण का कार्य शुरू कर रखा है। उसने पानी का कनेक्शन लेने के लिए रोड पर कट करके लाइन बिछा ली। न ही उस बिल्डर और न ही नगर निगम पंचकूला या हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने उसको अच्छी तरह से रिपेयर किया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में टू व्हीलर वाले कई लोग तो गिरकर चोट भी खा चुके थे परंतु बार बार कहने के बावजूद किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और यह हादसा हो गया।