{"_id":"660c6d79aeef9aa5b10fa7b7","slug":"demand-to-sports-minister-to-build-stadium-in-raitan-area-pkl-office-news-c-87-1-spkl1032-110599-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खेल मंत्री से की रायतन क्षेत्र में स्टेडियम की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खेल मंत्री से की रायतन क्षेत्र में स्टेडियम की मांग
विज्ञापन
पिंजौर। पंचकूला और पिंजौर क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल वन एवं खेल मंत्री संजय सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री से ग्राम पंचायत गांव चिकन में प्रस्तावित खेल स्टेडियम बनाने के कार्य में तेजी लाने की मांग रखी। रायतन क्षेत्र में खेल मैदान नहीं होेने के कारण युवाओं को अपनी प्रतिभा कौशल निखारने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि वन विभाग की ओर से करवाए जा रहे कार्य की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और अगर किसी काम में धांधली पाई जाती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जिला परिषद के सदस्य प्रतिनिधि गुरचरण अंबिका ने बताया कि मंत्री ने उन्हें आश्वासन देते हुए उनकी मांगें जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही जो कार्य चल रहे हैं उनमें तेजी लाई जाएगी। इस मौके पर बहादुर राणा ककराली, गुरदेव भाटिया सरपंच चिकन, रमन सरपंच खड़कुआ, कृष्ण सरपंच, अमन सरपंच, संटू नंबरदार, राहुल बतौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद