{"_id":"65440518526d3bf5f70a2b17","slug":"demand-to-make-permanent-parking-by-making-a-separate-shrine-board-for-shri-kali-mata-temple-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-6175-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: श्री काली माता मंदिर के लिए अलग से श्राइन बोर्ड बनाकर स्थायी पार्किंग बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: श्री काली माता मंदिर के लिए अलग से श्राइन बोर्ड बनाकर स्थायी पार्किंग बनाने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। प्राचीन श्री काली माता मंदिर कालका के लिए अलग से श्राइन बोर्ड और स्थायी पार्किंग बनाने की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि काली माता मंदिर ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है। इसके लिए स्थायी बहुमंजिला पार्किंग जरूरी है। इसके अलावा अलग से श्राइन बोर्ड भी बनाया जाए। इस मांग को पूरा करने के लिए सीएम मनोहर लाल को ज्ञापन भी भेजा हुआ है। शिवालिक विकास मंच के प्रधान एवं पूर्व चेयरमैन एडवोकेट विजय बंसल का कहना है कि काली माता मंदिर के लिए श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड से अलग कर श्री काली माता मंदिर श्राइन बोर्ड बनाया जाना जरूरी है।
श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के अंतर्गत श्री काली माता मंदिर, कालका को भी शामिल किया हुआ है, जबकि बोर्ड के अंदर अधिकतर सदस्य और पदाधिकारी पंचकूला से हैं। उनको काली माता मंदिर के विकास से कोई सरोकार नहीं है। करोड़ों का चंदा भी कालका मंदिर से बोर्ड को आता है, परंतु अभी तक सुविधाओं के न होने से बोर्ड का मंदिर के विकास में कोई महत्व नजर नहीं आता है। उनके अनुसार स्थानीय लोगों और मंदिर के सेवादारों का मानना है कि यदि काली माता मंदिर कालका के लिए राज्य सरकार द्वारा अलग से श्राइन बोर्ड बनाकर मंदिर परिसर को विकास की राह पर लाने का काम किया जाए तो सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। मंदिर परिसर के विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी, इससे मंदिर दरबार का पैसा केवल कालका के विकास में ही लगेगा।