फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand to improve health facilities within 40 kilometer radius of PGI

Panchkula News: पीजीआई के 40 किलोमीटर के दायरे में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग

Wed, 03 Apr 2024 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Demand to improve health facilities within 40 kilometer radius of PGI
चंडीगढ़। पीजीआई चंडीगढ़ के 40 किलोमीटर के दायरे में हरियाणा और पंजाब के क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने की मांग वाली याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार, यूटी प्रशासन व पीजीआई को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए मोहाली निवासी राम कुमार सैनी ने एडवोकेट मुनीष भारद्वाज के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि 2008 में पीजीआई में लापरवाही से मौत को लेकर एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एक कमेटी गठित की थी, जिसने सिफारिश की थी कि यदि पीजीआई के 40 किलोमीटर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाई जाएं तो इस पर दबाव कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने 2012 में याचिका का निपटारा करते हुए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व चंडीगढ़ के साथ मिलकर इसका अनुपालन करने का आदेश दिया था। इस आदेश के बावजूद जब कुछ नहीं हुआ तो याची ने हाईकोर्ट की 2017 में शरण ली थी। पीजीआई ने दलील दी थी कि इन राज्यों के स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार के लिए पीजीआई दखल नहीं दे सकता। इसके बाद हाईकोर्ट ने 2022 में याचिका का निपटारा करते हुए याची को पीजीआई के साथ मिलकर हल निकालने का आदेश दिया था। याची ने बताया कि इतने लंबे समय से याची इस दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इसका पालन नहीं हो सका। याची ने इस मामले में केंद्र सरकार व पीजीआई को प्रतिवादी बनाया था। हाईकोर्ट ने कहा कि इसमें हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ प्रशासन को पक्ष बनाना जरूरी है ताकि आदेश का सही पालन करवाया जा सके। याची ने इन सभी को याचिका में प्रतिवादी के तौर पर शामिल कर दिया। हाईकोर्ट ने इस पर सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीआई पर उत्तर भारत के मरीजों का भार
याची ने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ पर न केवल ट्राइसिटी के लोगों का बल्कि जम्मू, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा व पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत के मरीजों का भी भार है। पीजीआई पर बोझ कम करने का सबसे बेहतर तरीका है कि इसके नजदीक के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जाएं। अक्सर लोग अपने जिले को छोड़कर सीधे पीजीआई का रुख करते हैं और यदि उनके क्षेत्र में सुविधाएं बेहतर होंगी तो वे ऐसा नहीं करेंगे और पीजीआई में लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed