फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Delivery of gas cylinders to consumers only by weight: DC

वजन करके ही उपभोक्ताओं को करें गैस सिलिंडर की डिलीवरी : डीसी

Wed, 20 Jul 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Delivery of gas cylinders to consumers only by weight: DC
पंचकूला। सभी गैस एजेंसियों को गैस सप्लाई करने वाले वाहनों में डिजिटल मापतौल यंत्र रखना अनिवार्य होगा। एजेंसी के कर्मचारी उपभोक्ताओं के सामने सिलिंडर का वजन करने के उपरांत ही गैस की डिलीवरी करेंगे। उपायुक्त महावीर कौशिक ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हरियाणा पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के सेल्स ऑफिसर और पंचकूला की सभी 12 गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतें मिल रही हैं कि उन्हें कम वजन के सिलिंडरों की सप्लाई की जा रही है। गैस सप्लाई में पारदर्शिता सुनिश्चित करना गैस एजेंसियों की जिम्मेदारी है। इस तरह की शिकायतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि गैस एजेंसी सुनिश्चित करें कि उपभोक्ताओं को पूरे वजन के गैस सिलिंडरों की सप्लाई की जाए।
विज्ञापन

गैस एजेंसी के कर्मचारी गैस सिलिंडर वितरित करते समय उपभोक्ताओं को खाली और भरे सिलिंडर के वजन की जानकारी दें। इसके अलावा गैस सिलिंडर डिलीवरी करने वाले कर्मचारी उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी शिकायतों को धैर्य से सुनें। अगर कोई गैस सिलिंडर खराब पाया जाता है तो गैस एजेंसियों की तरफ से उसे तुरंत बदला जाए। उपभोक्ताओं को संतुष्ट करना गैस एजेंसियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने गैस कंपनियों को भी निर्देश दिए कि इस संबंध में संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देश जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नापतौल विभाग नियमित जांच कर चालान करे
उन्होंने कहा कि नापतौल विभाग द्वारा नियमित तौर पर चेकिंग की जाए और कम वजन के सिलिंडर मिलने पर नियमानुसार चालान किए जाएं। उन्होंने नापतौल विभाग को तीन माह में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गैस कंपनियों और एजेंसियों के पदाधिकारियों ने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि वे उनके द्वारा दिए निर्देशों का पालन करेंगे ताकि उपभोक्ताओं का किसी तरह की असुविधा का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed