फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vande Bharat will reach in 2 hours 50 minutes from Chandigarh to Delhi

आज से दिल्ली दूर नहीं: दो घंटे 50 मिनट में चंडीगढ़ से पहुंचाएगी वंदे भारत, जानें- इस ट्रेन की खास बातें

Thu, 13 Oct 2022 10:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 13 Oct 2022 10:54 AM IST
सार

नई दिल्ली से 5:50 बजे चलकर अंबाला 8 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के बाद रवाना होगी। चंडीगढ़ स्टेशन पर 8:40 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के बाद 8:45 पर नंगल डैम के लिए रवाना होगी। इसी तरह 10:34 बजे ऊना और दो मिनट के बाद आगे रवाना होगी जो 11:05 बजे अंब अंदौरा स्टेशन पर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Vande Bharat will reach in 2 hours 50 minutes from Chandigarh to Delhi
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अब चंडीगढ़ से दिल्ली की राह आसान हो जाएगी। गुरुवार से महज 2 घंटे 50 मिनट में देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचाएगी। फिलहाल शताब्दी चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच यात्रा में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लेती है। इस ट्रेन का लाभ ट्राइसिटी सहित हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों को मिलेगा।

विज्ञापन


यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 5:50 बजे 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलकर आठ बजे अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सुबह 8.40 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। यहां से अंब अंदौरा के लिए सुबह 8.45 पर रवाना होकर 5 घंटे 25 मिनट में नई दिल्ली से अंब अंदौरा तक का सफर तय करेगी।
विज्ञापन


वापसी में वंदे भारत ट्रेन दिन में एक बजे अंब अंदौरा से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। दोपहर करीब 3.25 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। यहां से 3.30 पर चलेगी और शाम 6.25 पर नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली से अंब अंदौरा सफर पर एक नजर
नई दिल्ली से 5:50 बजे चलकर अंबाला 8 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के बाद रवाना होगी। चंडीगढ़ स्टेशन पर 8:40 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के बाद 8:45 पर नंगल डैम के लिए रवाना होगी। इसी तरह 10:34 बजे ऊना और दो मिनट के बाद आगे रवाना होगी जो 11:05 बजे अंब अंदौरा स्टेशन पर पहुंच जाएगी।

शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस में कुछ प्रमुख अंतर

  • शताब्दी की तुलना में 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से दौड़ने में सक्षम
  • वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को मिलेगी ऑनबोर्ड वाईफाई की सुविधा
  • शताब्दी के कोचों की लाइफ 25 साल, वंदे भारत एक्सप्रेस की 35 साल
  • शताब्दी की तुलना में वंदे भारत एक्सप्रेस के दरवाजे पूरी तरह से ऑटोमेटिक हैं
  • वंदे भारत एक्सप्रेस में समस्या आएगी तो लोको पायलट सूचना दे पाएगा शताब्दी में ऐसा नहीं
  • वंदे भारत एक्सप्रेस इंजन रहित ट्रेन है जबकि शताब्दी में इंजन लगा हुआ है।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस में जीपीएस आधारित उन्नत प्रणाली की सुविधा है, शताब्दी में नहीं है
  • शताब्दी की अपेक्षा वंदे भारत एक्सप्रेस में दिव्यांगों के अनुकूल स्थान उपलब्ध है


वंदे भारत की कुछ विशेषताएं

  • इसकी डिजाइनिंग ऐसे की गई है कि यात्री ड्राइवर के केबिन की झलक देख सकें
  • ट्रेन की पैंट्री में भोजन और पेय पदार्थों को गर्म-ठंडा करने के लिए बेहतर गुणवत्ता के उपकरण भी दिए गए हैं
  • ट्रेक के डिब्बों के बीच के गैप को पूरी तरह से सील किया गया है जो शोर को कम करने में मदद करेगा
  • ट्रेन के कोच में टच कंट्रोल के साथ रीडिंग लाइट दी गई है
  • कंप्यूटराइज्ड एयरोडायनामिक ड्राइवर का केबिन है
  • ऑटो सेंसर टैप भी दिए गए हैं

मोहाली में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग
वंदे भारत ट्रेन का ठहराव मोहाली में न होने पर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने सांसद मनीष तिवारी, मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि ट्रेन के रुकने से शहर में रह रहे सभी वर्गों के लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का स्टॉपेज श्री आनंदपुर साहिब के बाद सीधा चंडीगढ़ है। ऐसा करने से मोहाली आने-जाने वाले लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। वहीं मोहाली स्थित हवाई अड्डे तक जाने के लिए भी हिमाचल से आने वाले लोगों के साथ ही शहर में रह रहे प्रवासियों को भी इस स्टेशन पर ट्रेन रुकने का बहुत लाभ मिलेगा। शहर में बड़े-बड़े उद्योग हैं। अगर यहां पर यह ट्रेन रुकती है तो इससे व्यापार और उद्योगों को भी गति मिलेगी। यह भी कहा कि बड़ी संख्या में मोहाली के बच्चे दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम में भी काम कर रहे हैं। वे यहां अक्सर आते-जाते हैं, इसलिए अगर ट्रेन का मोहाली में ठहराव होता है तो उन्हें भी आने-जाने में सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed