फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Deadline for admission to government colleges extended; registration now open until July 12.

Panchkula News: सरकारी कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 12 जुलाई तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Mon, 06 Jul 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Deadline for admission to government colleges extended; registration now open until July 12.
18 अगस्त तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया, खाली सीटों के लिए तीन चरणों में होगी फिजिकल काउंसलिंग
विज्ञापन

21 जुलाई को जारी होगी पहली प्रोविजनल मेरिट सूची, दूसरी काउंसलिंग 28 जुलाई से शुरू होगी

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सरकारी कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत देते हुए ऑनलाइन एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं 12 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने संशोधित शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 18 अगस्त तक चलेगी।

कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए तीन चरणों में फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए कॉलेज की वेबसाइट और हेल्प डेस्क से संपर्क में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


ऐसा रहेगा शेड्यूल
12 जुलाई : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि
13 जुलाई : ओटीपी के माध्यम से आवेदन में संशोधन
14 जुलाई : त्रुटिपूर्ण आवेदनों की सूची जारी
18 जुलाई : आवेदनों का सत्यापन और पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी

पहली काउंसलिंग
21 जुलाई : प्रोविजनल मेरिट सूची जारी
22 जुलाई : फाइनल मेरिट सूची जारी
23 से 27 जुलाई : फीस जमा करने की अवधि

दूसरी काउंसलिंग
28 जुलाई : प्रोविजनल मेरिट सूची जारी
29 जुलाई : फाइनल मेरिट सूची जारी
30 जुलाई से 3 अगस्त : फीस जमा करने की अवधि

खाली सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग
4 अगस्त : पहली फिजिकल काउंसलिंग
5 अगस्त : ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा
6 से 12 अगस्त : 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ दूसरी फिजिकल काउंसलिंग
13 से 18 अगस्त : 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ अंतिम दाखिले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed