फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   deadbody found in room

फैक्ट्री के कर्मचारी की कमरे में संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 01 Sep 2019 01:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
deadbody found in room
मृतक प्रेम चंद का फाइल फोटो। - फोटो : PKL OFFICE
सेक्टर-19 के समीप, गांव अभयपुर के एक मकान में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लोगों से सूचना मिलने पर स्थानीय थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फिर फॉरेंसिक टीम के एक्सपर्ट्स को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने संयुक्त प्रयासों से मौके से कई साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल-6 की मॉर्चरी में रखा। मृतक मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर एवं फिलहाल पंचकूला के गांव अभयपुर में किराए के कमरे में रहने वाला प्रेम चंद है। पुलिस जांच में पता लगा कि प्रेमचंद कई साल से अभयपुर में अकेले ही बतौर किराएदार रह रहा था। वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल-6 की मॉर्चरी में रखवाया है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस को गांव अभयपुर स्थित कमरे के अंदर एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना मिली। सेक्टर-19 चौकी से पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने भी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में कुछ तस्वीर साफ हो सकेगी। हालांकि प्राथमिकी तौर पर प्रेम चंद के पायजामे पर उल्टी होने का अंदेशा था और उसके पांव में भी कुछ सूजन जान पड़ती थी। बहरहाल, पुलिस आगामी जांच में जुटी है।

गांव अभयपुर में रह रहे मृतक प्रेम प्रेम के कमरे में खून पढ़ा हुआ।

गांव अभयपुर में रह रहे मृतक प्रेम प्रेम के कमरे में खून पढ़ा हुआ।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed