फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DC released guide line to protect against corona virus

कोरोना वायरस से बचाव के लिए डीसी ने जारी की गाइड लाइन

Thu, 05 Mar 2020 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
DC released guide line to protect against corona virus
पंचकूला। कोरोना वायरस से लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उपायुक्त मुकेश कुमार अहूजा ने बताया कि इसके लिए जिले में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी प्राइवेट अस्पतालों में भी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने जिला सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी करोना वायरस के लिए विशेष निर्देश एवं हिदायतें जारी करें। खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सकों से संपर्क करना चाहिए। करोना वायरस ज्यादा खतरनाक नहीं है, बल्कि इसकेे लक्षण आते ही सचेत एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का इलाज नहीं
करोना वायरस का अभी तक खास इलाज नहीं है, लेकिन जागरूक होकर इससे निदान पाया जा सकता है। करोना वायरस सामान्य बुखार की तरह का संक्रमण है। यह वायरस संक्रमण से फैलता है और फ्लू जैसी बीमारी जैसे हाथों व हवा के संक्रमण से फेफड़ों तक फैल जाता है। पीड़ित व्यक्ति निमोनिया जैसी बीमारी से भी ग्रस्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति से बनाएं दूरी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मीटिंग के बाद महत्वपूर्ण हिदायतें जारी की गईं। पीड़ित व्यक्ति से लगातार 14 दिन तक 1 मीटर की दूरी बनाए रखना, नियमित साबुन से हाथ धोना ही करोना वायरस के संक्रमण से बचने का सही उपाय है। इसके अलावा छींकते समय उलटे हाथ नाक से सामने रखने और तुरंत हाथ धोने से भी करोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।
अब तक 21 लोगों को रखा जा चुका है निगरानी में
पंचकूला में इस वायरस के कारण अब तक 21 लोगों को निगरानी में रखा गया है तथा नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 व सामुदायिक केंद्र कालका व रायपुररानी में 24 घंटे हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय में भी सेल का गठन किया गया है जो नियमित रूप से करोना वायरस के बारे में निगरानी रखेंगे। जिले में स्थित टोल प्लाजा पर विशेष टीम लगाई गई हैं जो लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं।

ये हैं हेल्प डेस्क
उपायुक्त मुकेश कुमार अहूजा ने बताया कि जिले के अस्पतालों में स्थित हेल्प डेस्क के लिए 9779494643, 8054007104 व 0172-2573907 हेल्प लाइन नंबरों पर भी जानकारी ली जा सकती हैं। 8 मार्च को ग्राम सभा की बैठकोें में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा करोना वायरस से सचेत एवं जागरूक किया जाएगा। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक हिदायतें जारी कर दी गई हैं। करोना वायरस के लक्षण होने पर पौष्टिक आहार लेने के साथ सादा पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed