फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DC gave guidelines for making parking in Kali Mata temple

Panchkula News: डीसी ने काली माता मंदिर में पार्किंग बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए

Wed, 21 Feb 2024 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
DC gave guidelines for making parking in Kali Mata temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालका। उपायुक्त सुशील सारवान ने काली माता मंदिर में पार्किंग निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ एक बैठक की और मंदिर में पार्किंग स्थल निर्माण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। सारवान ने बताया कि प्राचीन श्री काली माता मंदिर के नजदीक स्थित पहाड़ी पर 11 बीघा जमीन मंदिर को दान मिली जगह है। इस जमीन तक पहुंचने के लिए नदी के ऊपर से पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड की ओर से पुल के रास्ते की चौड़ाई करीब 50 फीट तक रखे जाने का प्रस्ताव रखा गया है।
इस मौके पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मौके का मुआयना करके रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए ताकि जल्द ही काम शुरू किया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि मंदिर की 11 बीघे जमीन पर पार्किंग के साथ-साथ भंडारा स्थल बनाया जाएगा और सुंदर वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा शौचालयों की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यातायात सुचारू रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पार्किंग स्थल की जरूरत है। मंदिर में पार्किंग बनने से समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

इस बैठक में तहसीलदार कालका विवेक गोयल, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के एसडीओ राकेश पाहुजा, काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वीराज, एमसी कालका के ईओ रविन्द्र कुमार, सिंचाई विभाग के एसडीओ सुखविंदर सिंह, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सतपाल, आरएफओ कालका मनीर गुप्ता, एसडीएम कार्यालय कालका के एएसआर नरेश कुमार, एमसी कालका एमई दर्शन लाल, सिंचाई विभाग जेई रविन्द्र कौर, पटवारी प्रवीन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed