{"_id":"5f108d388ebc3e635d02ef74","slug":"data-of-ex-servicemen-paramilitary-in-haryana-will-be-online-panchkula-news-pkl381555593","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिकों का डाटा होगा ऑनलाइन, डेवलप किया जाएगा विशेष सॉफ्टवेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिकों का डाटा होगा ऑनलाइन, डेवलप किया जाएगा विशेष सॉफ्टवेयर
Fri, 17 Jul 2020 02:48 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सैनिकों और अर्धसैनिक को का डाटा ऑनलाइन किया जाएगा। एक सॉफ्टवेयर की मदद से डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है। सैनिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिले, इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश के पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिकों का डाटा ऑनलाइन तैयार करने के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा। जिससे पूर्व सैनिकों को उनसे संबंधित योजनाओं का आसानी से लाभ दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल रेवाड़ी के निर्माण कार्य को शीघ्र ही पूर्ण किया जाए, ताकि स्कूल को नए भवन में स्थानांतरण किया जा सके। सैनिक स्कूल रेवाड़ी के प्रथम चरण का निर्माण कार्य 1473.83 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हो चुका है। जिसमें प्रशासनिक ब्लॉक, स्टॉफ क्वार्टर, भूमिगत निकासी का निर्माण एवं हाईटेंशन बिजली केबल का स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
दूसरे चरण के निर्माण कार्यों के लिए कुल राशि 1692.37 लाख रुपये जारी की गई हैं। जिसमें होस्टल काम्प्लेक्स और मेस ब्लॉक का कार्य चल रहा है तथा 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त चारदीवारी, मुख्य द्वार व चेक पोस्ट के लिए 529.55 लाख की राशि सरकार द्वारा जारी की गई है।