{"_id":"6521bbb3f43050736f0c4204","slug":"cyclist-dies-after-being-hit-by-car-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-5276-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कार सवार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कार सवार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के समीप कार चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस कारण साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान राम केवल सेक्टर-28 आशियाना निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे राम केवल अपनी साइकिल से काम पर जा रहा था।
जब वह ताऊ देवीलाल स्टेडियम के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहा कार चालक उसको टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने राम केवल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।