फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cycle track made parking place, letter written to HSVP Chief Administrator

Panchkula News: साइकिल ट्रैक बनाया पार्किंग स्थल, एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक को लिखा पत्र

Mon, 01 Jan 2024 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Cycle track made parking place, letter written to HSVP Chief Administrator
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, हरियाणा प्रिंटिंग प्रेस ने खुद अपने कार्यालय के बाहर अतिक्रमण कर रखा है। सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने पत्र लिखकर एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश, प्रशासक सुजान सिंह, संपदा अधिकारी मानव मलिक से आग्रह किया है कि कांप्लेक्स में पार्किंग स्थल के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि लोगों को अपनी गाड़ियां पार्किंग स्थलों पर ही खड़ी करने पड़े।

एसोसिएशन के सचिव केआर कोली और महासचिव सुनील जैन ने बताया कि खुले में सड़क किनारे साइकिल ट्रैक की जगह पर लोग अपने वाहन पार्क करते हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। उनका कहना है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कांप्लेक्स में पार्किंग-स्थल बनना था, परंतु आजतक सिरे नहीं चढ़ पाया। विभाग के पास प्लानिंग/सेक्शन संस्थान दोनों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed