{"_id":"6887d96c2a879cf65b0aceb3","slug":"cyber-fraudsters-duped-a-person-of-rs-1832-lakh-by-luring-him-to-earn-money-sitting-at-home-after-completing-the-task-panchkula-news-c-87-1-pan1009-125189-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टास्क पूरा कर घर बैठे पैसे कमाने दिया लालच, साइबर ठगों ने लगा दी 18.32 लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टास्क पूरा कर घर बैठे पैसे कमाने दिया लालच, साइबर ठगों ने लगा दी 18.32 लाख की चपत
विज्ञापन
पंचकूला। बिटना कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ 18.32 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी होने के बाद पीड़ित धर्मेंद्र कुमार (45) ने इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर दी। साइबर थाना सेक्टर-20 ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पंचकूला ने पुलिस को को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। बीते 11 जून को उनके टेलीग्राम पर@ pallaviravi14 नाम की यूजर ने संपर्क किया। खुद को पल्लवी बताने वाली महिला ने उनको घर बैठे पैसे कमाने के लिए टास्क पूरे करने को कहा और वेबसाइट www.systemfunnelservices.com पर रजिस्ट्रेशन कराया।
टास्क के तहत फोटो को लाइक करने के बदले पीड़ित धर्मेंद्र को शुरुआत में 800 रुपये का बोनस मिला। इसके बाद 10,999 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस ली गई। टास्क पूरा करने पर 16 हजार 50 रुपये उसे वापस मिले। इससे धर्मेंद्र को भरोसा हो गया। इसके बाद पल्लवी के कहने पर 19 जलाई को दोबारा 14,488 रुपये जमा करवाकर टास्क पूरा किया। टास्क पूरा होने पर 33 हजार 946 रुपये वापस मिले। धर्मेंद्र ने बताया कि पल्लवी के बताए अनुसार टास्क पूरा करने के लिए वह उनके बताए खाते में पैसे डालता रहा। उसने करीब 13 बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से 18.32 लाख रुपये अलग अलग बैंक खातों में डलवाए। धर्मेंद्र ने बताया कि 19 जुलाई के बाद उन्हें कोई रकम वापस नहीं मिली। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सेक्टर-20 स्थित थाना साइबर में पुलिस ने अज्ञात पल्लवी, वैभव शाह (टेलीग्राम आईडी@ vaibhavshah004) सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थाना एसएचओ युद्धवीर सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है और आरोपियों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने पंचकूला ने पुलिस को को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। बीते 11 जून को उनके टेलीग्राम पर
विज्ञापन
टास्क के तहत फोटो को लाइक करने के बदले पीड़ित धर्मेंद्र को शुरुआत में 800 रुपये का बोनस मिला। इसके बाद 10,999 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस ली गई। टास्क पूरा करने पर 16 हजार 50 रुपये उसे वापस मिले। इससे धर्मेंद्र को भरोसा हो गया। इसके बाद पल्लवी के कहने पर 19 जलाई को दोबारा 14,488 रुपये जमा करवाकर टास्क पूरा किया। टास्क पूरा होने पर 33 हजार 946 रुपये वापस मिले। धर्मेंद्र ने बताया कि पल्लवी के बताए अनुसार टास्क पूरा करने के लिए वह उनके बताए खाते में पैसे डालता रहा। उसने करीब 13 बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से 18.32 लाख रुपये अलग अलग बैंक खातों में डलवाए। धर्मेंद्र ने बताया कि 19 जुलाई के बाद उन्हें कोई रकम वापस नहीं मिली। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सेक्टर-20 स्थित थाना साइबर में पुलिस ने अज्ञात पल्लवी, वैभव शाह (टेलीग्राम आईडी
विज्ञापन