फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Customs inspector attacked in club, fractured below eye

Panchkula News: क्लब में कस्टम इंस्पेक्टर पर हमला, आंख के नीचे फ्रैक्चर

Wed, 12 Nov 2025 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 12 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Customs inspector attacked in club, fractured below eye
सेक्टर-11 के बलेज क्लब में हुई मारपीट, गुजरात से छुट्टी पर घर आए हैं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित बलेज क्लब में कस्टम इंस्पेक्टर सुनील (34) पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सुनील वर्तमान में कांडला पोर्ट, जिला कच्छ (गुजरात) में कस्टम इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और छुट्टी पर घर आए हुए हैं।
पुलिस के अनुसार 8 नवंबर की रात सुनील अपने दोस्तों नरदीप सिंधू और अंकित के साथ क्लब में पार्टी करने गए थे। रात करीब 1 बजे वॉशरूम में एक युवक से टकराने के बाद कहासुनी हुई, जिसे क्लब के बाउंसरों ने शांत करवा दिया लेकिन रात करीब 2 से 2:15 बजे जब वे क्लब से बाहर निकले तो पहले से मौजूद 8-10 युवकों ने उन पर गालियां देते हुए हमला कर दिया। हमलावरों में से एक का नाम लव बताया गया है। आरोप है कि हमलावरों को क्लब के बाउंसर जानते थे।
विज्ञापन

सुनील को सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आईं जबकि दाहिनी आंख के नीचे फ्रैक्चर और सिर पर कई टांके आए हैं। हमले के बाद सुनील और उनके दोस्त नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed