फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, vegetables, person, cheated , two thousand, young men, panchkula

कहानी सुनाकर झांसे में फंसाया, 10 हजार की रद्दी हाथ में थमाई

Wed, 06 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
panchkula, vegetables, person, cheated , two thousand, young men, panchkula
रुपये - फोटो : DEMO Pics
घर से सब्जी लेने गए एक व्यक्ति को कुछ युवकों ने कहानी सुनाकर झांसे में फंसा लिया और उसे 10 हजार रुपये की रद्दी हाथ में थमाकर दो हजार रुपये ठगकर फरार हो गए। ठगी का पता उसे तब चला जब उसने नोटों के बंडल को चेक किया। बंडल के ऊपर और नीचे सौ-सौ के नोट थे, बाकी कागज की रद्दी लगी हुई थी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन


दशमेश कालोनी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार को वह पिंजौर बाजार में सब्जी लेने गया था। सरकारी स्कूल वाली गली में एक अनजान व्यक्ति ने उससे बातचीत करनी शुरू कर दी। इसी बीच गोपाल नाम का एक युवक आया। उसने कहा कि वह नेपाल का रहने वाला है और परवाणू में कोठी में काम करता था। मालिक ने उसे 6 महीने से पगार नहीं दी तो वह 10 हजार रुपये चोरी करके नेपाल जा रहा है। 
विज्ञापन


युवक गोपाल ने कहानी सुनाते हुए कहा कि वह बार्डर पार नहीं कर पाएगा, क्योंकि बार्डर चेकिंग के दौरान पुलिस उसे पकड़ लेगी। युवक ने बताया कि अब तक मालिक ने नोटों के नंबर पुलिस को दे दिए होंगे। युवक ने बात करते हुए सौ सौ रुपये का गड्डी भी दिखाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि जो व्यक्ति पहले से उसके साथ खड़ा था उसने कहा कि हम मिलकर गोपाल को 4 हजार रुपये किराए भाड़े के दे देते हैं और 10 हजार रुपये लेकर बांट लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि वह झांसे में आकर उसने और पहले से बातचीत कर रहे व्यक्ति ने 4 हजार रुपये गोपाल को दे दिए।  इसके बाद वहां तीन युवक आए। पहले से बात करने वाले व्यक्ति ने उसे 10 हजार की गड्डी थमा कर कहा कि वह अभी आ रहा है। काफी इंतजार के बाद कोई नहीं आया तो उसने नोटों की गड्डी देखी। इसके बाद ठगी की शिकायत पुलिस को दी। शिकायतकर्ता ने गोपाल के साथ साथ अन्य चार युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी गोपाल के साथ साथ अन्य
चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed