फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   साइबर सेल ने धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

साइबर सेल ने धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2019 01:35 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
साइबर सेल ने धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़। ऑनलाइन कास्मेेटिक प्रोडक्ट बेचने के नाम पर दो बिजनेसमैन से 9 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को साइबर सेल ने गाजियाबाद और पलवल से गिरफ्तार किया है। शातिर आरोपियों ने मोबाइल लिंक और एनी डेस्क एप के जरिए दोनों से धोखाधड़ी की। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी राहुल सेवाइवर और हरियाणा के पलवल निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई है। बुधवार आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर पुलिस ने तीन-तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

बीते दिनों सेक्टर-20 निवासी कास्मेटिक प्रोडक्ट के ऑथराइज्ड डीलर विजयपाल को आरोपियों ने कॉल कर कहा गया कि वे ऑनलाइन प्रोडक्ट्स बेचते हैं। उनके प्रोडक्ट को भी अपनी वेबसाइट पर लिस्ट करवाकर बेचेंगे। शिकायतकर्ता उनके झांसे में आ गया और उनसे डील तय कर ली। इसके बाद शातिरों ने उसे एक वेबसाइट का लिंक भेजा और उसमें 9.75 लाख रुपये की पेमेंट करने की बात कही। अगले दिन आरोपी ने दोबारा फोन कर एक और छोटी पेमेंट करने को कहा। जैसे ही उसने अपनी बैंक डिटेल भरी तो सारा डाटा हैक कर लिया गया। इसके बाद शातिरों ने ओटीपी पूछ खाते से सात लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

वहीं, आर्टिफिशयल ज्वैलरी बिजनेसमैन रनजीश वर्मा को उक्त शातिरों ने कॉल कर प्रोडक्ट ऑनलाइन बेचने का लालच दिया। इस बार आरोपियों ने उसे लैपटॉप पर एनी डेस्क एप डाउनलोड कर उसमें कोड डालने को कहा। कोड डालते ही लैपटॉप हैक हो गया। इसमें भी आरोपियों ने लिंक भेजकर डिटेल डालने को कहा। इसके बाद ओटीपी आया और उसकी मदद से दो लाख रुपये उड़ा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिले फर्जी सिम और बैंक अकाउंट
शिकायत पर साइबर सेल डीएसपी रश्मि यादव ने इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम का गठन कर आरोपियों को दबोचा गया। गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल से वारदात में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप बरामद कर लिय। विक्रम के नाम तीन बैंक अकाउंट थे जिनका इस्तेमाल वह लोगों को ऑनलाइन ठगने के लिए करता था।


आरोपियों से हो सकते हैं अहम खुलासे
पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में और शातिर होने की सूचना है। पकड़े गए आरोपी से कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed