फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चोरों ने शहर के वेरका बूथों को निशाना बनाना किया

चोरों ने शहर के वेरका बूथों को निशाना बनाना किया

Thu, 27 Dec 2018 02:10 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने शहर के वेरका बूथों को निशाना बनाना किया
फोटो सहित।
विज्ञापन


चोरों ने पांच वेरका बूथ के तोड़े ताले, उड़ाए हजारों रुपये
कुछ बूथ के महज ताले टूटे, लेकिन सामान बचा
सीसीटीवी फुटेज की तलाश में पुलिस, लेकिन फिलहाल खाली हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। क्रिसमस और नववर्ष के स्वागत से पहले पुलिस ने शहर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए, लेकिन चोरों ने मंगलवार की देर रात सेक्टर-22 और सेक्टर-23 स्थित वेरका के पांच बूथों के ताले तोड़ नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर पुलिस के दावों को हवाई साबित कर दिया। गनीमत रही कि एक वेरका बूथ के अलावा अन्यों से नकदी और कीमती सामान चोरी होने से बच गया। चोरों ने सेक्टर-23 के बूथ नंबर-5, 6, 7 समेत सेक्टर-22 के वेरका बूथ नंबर 22/9 और बूथ नंबर 22/10 को निशाना बनाया।
चोर सभी बूथों के ताले तोड़ने में कामयाब हो गए। इनमें से चोर सेक्टर-23 के बूथ नंबर-6 से ही दो हजार रुपये पर हाथ साफ करने में कामयाब रहे। किन्हीं कारणों के चलते चोर अन्य बूथों के ताले तोड़ने के बावजूद नकदी व सामान नहीं चुरा सके। वारदात का पता बुधवार सुबह करीब सात बजे उस समय लगा, जब सभी बूथों के संचालक एक एक कर दुकान पर पहुंचने लगे। बूथ को लगे ताले और सेंटर लॉक को नुकसान हुआ देख संचालक तुरंत बूथ के अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पाया।
विज्ञापन

सेक्टर-23 के बूथ नंबर-6 के संचालक सोनू ने पुलिस को बूथ से दो हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दी। बूथ नंबर-5 के संचालक नानक और बूथ नंबर-7 के संचालक विशाल ने पुलिस को उनकी दुकानों से कुछ भी चोरी नहीं होने की बात कही। पुलिस को सेक्टर-22 के बूथ नंबर-22/9 और बूथ नंबर-22/10 के पास मौके पर मिले रविंदर ने भी दुकानों से कुछ भी चोरी नहीं होने की बात कही। बहरहाल, सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास की मार्केट्स में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस को कई जगहों पर वेल्डिंग मशीन चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले चश्मे भी गिरे मिले। इस कारण पुलिस कयास लगा रही है कि वारदात को किसी वेल्डिंग का काम करने वाले व्यक्ति ने अंजाम दिया हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed