{"_id":"5c082eefbdec2241d2001f60","slug":"91544040175-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक से लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो चालक से लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलीवरी ब्वाय से लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़। बीते अक्तूबर में गैस डिलीवरी ब्वाय से चाकू की नोंक पर लूटपाट करने वाले तीनों आरोपी को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजपुरा निवासी जसविंदर सिंह उर्फ विक्की, सेक्टर-25 निवासी सचिन उर्फ अक्षय और सन्नी के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों को शुक्रवार पुलिस जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि आरोपियों से चाकू से बरामद किया जा सके।
5 अक्तूबर को पुलिस में दी शिकायत में मौलीजागरां निवासी अरुण कुमार ने बताया था कि वह सेक्टर-20 स्थित भाटिया गैस एजेंसी में डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। शाम करीब 6 बजे जब वह गैस सप्लाई करने के लिए ट्रिब्यून चौक के पास पहुंचा तो बाइक सवार युवकों ने उससे जीरकपुर जाने के लिए रास्ता पूछा। जब वह रास्ता बताने लगा तो इतने में एक आरोपी ने उसे चाकू की नोक पर ले लिया। दूसरे आरोपी ने उसकी ऊपर की जेब में रखे 3 हजार रुपये और मोबाइल ले लिया और फरार हो गए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।