फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नील गाय बचाने के चक्कर में स्टूडेंट की मौत

नील गाय बचाने के चक्कर में स्टूडेंट की मौत

Tue, 06 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
नील गाय बचाने के चक्कर में स्टूडेंट की मौत
फोटो सहित
विज्ञापन


नील गाय बचाने के चक्कर में गड्ढे में गिरी इनोवा, आइलेट्स छात्र की मौत
रविवार देर रात करीब सवा एक बजे खुड्डा लाहौरा जंगल के पास हुआ हादसा
गाड़ी में सवार थे पांच दोस्त, बाकी की हालत स्थिर, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। खुड्डा लाहौरा जंगल के पास रविवार देर रात करीब सवा एक बजे एक इनोवा के गहरे गड्ढे में गिरने से आइलेट्स के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके चार अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसा उस वक्त हुआ जब वे लोग पंजाब के बलाचौर से सेक्टर-36 अपने एक दोस्त से मिलने आ रहे थे। इस दौरान उनके गाड़ी के आगे नील गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गहरे गड्ढे में जा गिरी। इससे गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुुंचे पीसीआर जवान चार युवकों को जीएमएसएच-16 और एक युवक ही हालत बेहद नाजुक देख उसे पीजीआई ले गए। जहां पीजीआई के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान फरीदकोट के धीमवली निवासी दिलजोश सिंह बराड़ (19) और घायलों की पहचान पंजाब के बलाचौर मॉडल टाउन निवासी गुरसेवक (चालक), हरदीप, दिलशाद और पंजाब नवांशहर निवासी मुकुल के रूप में हुई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हादसा रविवार देर रात करीब सवा एक बजे का है। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि खुड्डा लाहौरा के पास बाइक और रेहड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जब इस एक्सीडेंट की जांच कर रही थी तभी उन्हें पता लगा कि नजदीक के जंगल के पास गहरे गड्ढे में एक गाड़ी गिरी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो इनोवा (पीबी32टी-9009) गहरे गड्ढे में गिरी हुई थी। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। पुलिस ने उन सबको किसी तरह बाहर निकाला। दिलजोश सिंह बराड़ के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसे पीजीआई ले जाया गया। अन्य सभी को जीएमएसएच-16 में दाखिल करवाया। वहां दिलजोश की मौत हो गई, जबकि अन्य की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


पिछली सीट पर बैठा था दिलजोश
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि सभी दोस्त इनोवा में बलाचौर से सेक्टर-36 स्थित अपने एक दोस्त से मिलने आ रहे थे। गाड़ी को गुरसेवक चला रहा था। दिलजोश पिछली सीट पर बैठा था। रात करीब सवा एक बजे इनोवा ब्रिज के पास पहुंची तो उनके आगे नील गाय आ गई। उसे बचने के चक्कर में उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिस कारण हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनोवा का पिछला टायर फटा
हादसे के बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने इनोवा को कब्जे में ले लिया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी का पिछला टायर फट गया, जबकि अगला पंचर हो गया है। शंका जताई जा रही है गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने के चलते इतना दर्दनाक हादसा हुआ है। इसके अलावा गाड़ी के एयरबैग तक खुल गए। मृतक दिलजोश सिंह के मामा बलजिंदर सिंह ने बताया कि इनोवा गुरसेवक की है।


पार्टी में शामिल होने आ रहे थे चंडीगढ़
मृतक के मामा बलजिंदर सिंह ने बताया कि दिलजोश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। पिछले साल ही चंडीगढ़ सेक्टर-36 के गुरुनानक पब्लिक स्कूल से दिलजोश ने 12वीं पास की थी। पिछले दिनों दिवाली पर उसे घर बुलाया जा रहा था, लेकिन उसने कहा था कि किसी जानकर के घर पार्टी में शामिल होने जा रहा है। वहां से लौटने के बाद वापस घर आ जाऊंगा। फिलहाल वह फरीदकोट में ही रहकर आईलेट्स की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed