{"_id":"5b411e304f1c1b00278b5108","slug":"91530994224-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा कॉलोनी में मकान की छत गिरने से बुजुर्ग और बच्ची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंदिरा कॉलोनी में मकान की छत गिरने से बुजुर्ग और बच्ची
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
मकान की छत गिरने से दादी-पोती घायल
छत की सीमेंट गिरने से आई चोटें, कंटीलीवर के मलबे के नीचे आई पोती
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी के पास बने जनता नगर में एक मकान का शनिवार को लैंटर और कंटीलीवर गिरने से दादी और पोती घायल हो गई। घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। कमरे की छत से सीमेंट की परतें गिरने से अंदर बैठी दादी कमला शर्मा को अंदरूनी चोटें आई हैं, जबकि कमरे के बाहर का कंटीलीवर गिरने से 16 साल की पोती डिंपल शर्मा के सिर पर चोट लगी है। मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में दोनों का इलाज करवाया गया। जनता नगर में भूपिंदर शर्मा के मकान के एक कमरे की छत से अचानक सीमेंट गिरने लगा और कमरे के बाहर बना कंटीलीवर पूरी तरह गिर गया। इसी मलबे के नीचे डिंपल दब गई थी।
कमला देवी ने सांसद दरबार में लगाई थी गुहार
जनता नगर में बने 40 मकानों को प्रशासन ने अभी नियमित नहीं किया है। प्रशासन ने जनता नगर को अवैध घोषित कर रखा है। कमला देवी ने इन मकानों को नियमित कर दोबारा से बनाने की अपील शुक्रवार को सांसद किरण के दरबार में भी की थी। सुभाष नगर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अमित शर्मा, सत्यमेव जयते वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सैनी और जनता नगर रहने वाले रमेश कुमार, राकेश कुमार रिषी ने कहा कि जनता नगर में लोग 1990 से मकान बना कर बैठे हैं। प्रशासन उनके मकानों को नियमित नहीं कर रहा है, जबकि वह कोर्ट से केस भी जीत गए हैं। केस जीतने के बाद प्रशासन उनको पीने का पानी और सीवरेज लाइन को मुहैया करवाने में लगा है, जबकि मकानों को नियमित नहीं कर रहा है, जिसके चलते वह अपने मकानों की रिपेयर भी नहीं करवा पा रहे हैं। मकान पुराने होकर गिर रहे हैं और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
राजकुमार सैनी और अमित शर्मा ने कहा कि जनता नगर के लोगों को मिट्टी, धूल खाने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। क्योंकि मकानों के आगे बनाई जा रही सड़क पिछले दो साल के पूरी न बनाकर कच्ची छोड़ी गई है, जबकि रात को लावारिस गायें घरों में घुसकर नुकसान कर रही हैं।