फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चोरों ने दीवार तोड़कर आठ लाख के मोबाइल उड़ाए

चोरों ने दीवार तोड़कर आठ लाख के मोबाइल उड़ाए

Mon, 01 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने दीवार तोड़कर आठ लाख के मोबाइल उड़ाए
चोरों ने दीवार तोड़ शोरूम से उड़ाए आठ लाख के मोबाइल
विज्ञापन


- तीसरी मंजिल से दीवार तोड़कर ओप्पो मोबाइल के शोरूम में घुसे चोर
- सेक्टर-26 स्थित शोरूम से 50 मोबाइल और डीवीआर ले उड़े चोर

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पुलिस गश्त के बाद भी शहर में चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार देर रात चोरों ने सेक्टर-26 स्थित एक मोबाइल शोरूम की दीवार तोड़कर करीब आठ लाख रुपये के मोबाइल और डीवीआर चोरी कर ले गए। शॉप मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-26 ओप्पो फोन शोरूम से चोरो ने 50 मोबाइल चोरी कर लिए हैं। सेक्टर-28 के रहने वाले शोरूम मालिक संदीप कोहली ने बताया कि उनका सेक्टर-26 स्थित एससीओ में उनका शोरूम है। वह ओप्पो कंपनी के मोबाइल के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनके शॉप में आठ लड़के जॉब करते हैं। रोज की तरह वह शॉप बंद कर रात को आठ बजे घर चले गए। इसके बाद जब उन्होंने दुकान की लोकेशन आज दोपहर बाद फोन पर चेक की तो उनके सीसीटीवी कैमरे और दुकान पर लगे डीवीआर का उनके फोन से संपर्क टूट गया। इसके बाद वह तुरंत अपने शोरूम पर पहुंचे। वहां पर उन्हें पता चला कि उनकी दुकान में चोरी हो गई। शोरूम मालिक ने बताया कि उनके दुकान से आठ लाख की कीमत के 50 से ज्यादा फोन चोरी हुए हैं।
विज्ञापन


शोरूम में लगे हैं आठ कैमरे
पीड़ित ने बताया कि उनके शोरूम में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे है। जिसका साफ्टवेयर उनके, पत्नी और बेटे के मोबाइल पर है। देर रात करीब 12:40 बजे मोबाइल पर देखा तो सब कुछ ठीक था। अगले दिन ज्यादा बिजी हो गया। दोपहर करीब 4:30 बजे देखा तो फुटेज में कुछ नजर नहीं आ रहा था। थोड़ी देर बाद जब जाकर देखा तो अंदर की लाइट जली हुई थी और दुकान में रखे 50 के आसपास मोबाइल गायब मिले। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर तीसरी मंजिल से अंदर घुसकर दूसरी मंजिल पर आए। उसके बाद दीवार तोड़ी और फिर शोरूम में लगे कुंडे को उखाड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
- जसपाल सिंह भुल्लर, एसएचओ, सेक्टर-26।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed