{"_id":"5c6483b0bdec2273a5197062","slug":"81550091184-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रपोज-डे पर मुंशी ने युवती के मोबाइल पर मैसेज भेजकर किया प्रापोज, लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रपोज-डे पर मुंशी ने युवती के मोबाइल पर मैसेज भेजकर किया प्रापोज, लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैग
वेलेंटाइन वीक में इकतरफा प्यार का साइडइफेक्ट
------------------------------------------
महिला पुलिसकर्मी को किया प्रपोज.. मैसेज पढ़ थाने पहुंचे घरवाले, मुंशी लाइन हाजिर
सबहेड
महिला पुलिसकर्मी ने परिजनों संग उच्चाधिकारियों से भी की शिकायत, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। वेलेंटाइन वीक में प्रपोज डे पर एक महिला हेड कांस्टेबल के मोबाइल पर मैसेज भेेजकर प्यार का इजहार करना थाना मुंशी को मंहगा पड़ गया। महिला हेड कांस्टेबल के परिजनों को जब मुंशी की हरकत की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस आला अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस विभाग ने महिला पुलिसकर्मी की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सेक्टर-39 थाने में तैनात मुंशी को लाइन हाजिर कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, हुआ यूं कि वेलेंटाइन वीक के तहत 11 फरवरी के दिन प्रपोज-डे पर सेक्टर-39 थाने में तैनात मुंशी ने महिला पुलिसकर्मी के मोबाइल पर मैसेज भेजकर उससे अपने प्यार का इजहार किया। इस दौरान मुंशी द्वारा भेजे गए मैसेज को महिला पुलिसकर्मी के घरवालों ने पढ़ लिया। परिजनों ने जब महिला पुलिसकर्मी से मैसेज के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसे नहीं पता कि आखिर मुंशी ने उसे मैसेज क्यों भेजा है। इस तरह के मैसेज को भेजना महिला पुलिसकर्मी और उसके परिजनों को नागवार गुजरी। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी। मामला संज्ञान आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद यूटी पुलिस विभाग ने मुंशी को फौरन लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेज दिया। मामले में आला अधिकारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पहले सेक्टर-17 में तैनात था आरोपी मुंशी
सूत्रों के अनुसार, यह बात सामने आई कि आरोपी मुंशी पहले सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में तैनात था। हाल ही में उसे सेक्टर-39 थाने का मुंशी बनाया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
हाल ही में बापूधाम चौकी इंचार्ज पर एक युवती ने रात में जबरन बात करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि एसआई नवीन कुमार ने उसके व्हॉटसएप पर मैसेज भेजकर उसे तंग करता है। इसके बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए नवीन को लाइन हाजिर कर दिया था। इस घटना के बाद भी मुंशी ने सबक नहीं लिया।