फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शराब के कारोबार में हिस्सेदार बनाकर की

शराब के कारोबार में हिस्सेदार बनाकर की

Sun, 23 Dec 2018 01:23 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
शराब के कारोबार में हिस्सेदार बनाकर की
शराब के कारोबार में हिस्सेदार बनाकर की 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन


- एचडीएफसी बैंक अधिकारी सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
-

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी संजीव अबरोल और सविता अबरोल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों और एचडीएफसी बैंक में कार्यरत महिला अधिकारी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाकर ज्वाइंट अकाउंट में से धोखाधड़ी करते हुए लाखों रुपये की राशि का गबन करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ सेक्टर-50 निवासी संजीव अबरोल व सविता अबरोल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भूपेंद्र कुमार निवासी सेक्टर-15 चंडीगढ़, नीरज चावला निवासी सेक्टर-आठ पंचकूला, दोनों लंबे समय से शराब का पंचकूला और कुराली में कारोबार करते थे। दोनों मार्च 2016 में संजीव अबरोल और उनकी पत्नी सविता अबरोल से उनके कार्यालय में आकर सांझे व्यापार का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि अपने शराब के व्यापार में उनकी हिस्सेदारी डाल देते हैं। एक दो मीटिंग के बाद संजीव और सविता ने उनके साथ शराब के कारोबार में हिस्सेदार बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और पंचकूला सेक्टर-11 में पार्टनरशिप डीड तैयार की गई। संजीव ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि भूपेंद्र कुमार संजीव व सविता को अपनी फर्म के बैंक खातों में नाम डलवाने के लिए पंचकूला सेक्टर-11 स्थित एचडीएफसी बैंक में ले गया और वहां पर भूपेंद्र की भांजी अदिति थम्मन कार्यरत थी। भूपेंद्र ने उसके साथ मिलीभगत कर बहुत से दस्तावेजों पर संजीव और सविता के हस्ताक्षर करवा लिए। साथ ही दोनों के कई अन्य दस्तावेज अदिति ने ले लिए। इसी दौरान भूपेंद्र ने अपनी फर्म भूपेंद्र कुमार एंड कंपनी के अन्य बैंक खातों में भी संजीव और सविता का नाम डलवाने के लिए कई और दस्तावेज पर हस्ताक्षर ले लिए। संजीव ने बताया कि साल 2016 में उन्होंने भूपेंद्र, नीरज चावला व अन्य व अन्य के साथ मिलकर पंचकूला और कुराली के शराब के ठेकों में हिस्सेदारी डालकर कारोबार किया। 2017 में उन्होंने भूपेंद्र व अन्य के साथ मिलकर चंडीगढ़ में शराब का कारोबार किया। संजीव ने बताया कि पार्टनरशिप डीड के अनुसार उन्होंने भूपेंद्र कुमार व अन्य के 31 मार्च 2018 तक कारोबार करना था और अपना-अपना हिस्सा बांटकर उसके बाद पार्टनरशिप खत्म करनी थी। संजीव का आरोप है कि पार्टनरशिप खत्म होने से पहले ही भूपेंद्र कुमार व नीरज चावला ने अदिति थम्मन व अन्य के साथ मिलकर बैंक के सांझे खातों में से लाखों रुपये की राशि निकलवाकर अपने-अपने खातों में डाल ली। संजीव को बैंक से पता चला कि फर्म के सांझे खातों में कभी संजीव और सविता का नाम ही नहीं डाला गया था। संजीव के अनुसार भूपेंद्र कुमार व अन्य ने मिलकर दोनों के साथ लगभग 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले की शिकायत संजीव व सविता द्वारा अप्रैल 2018 में एसएसपी चंडीगढ़ में दी गई थी। लेकिन पार्टनरशिप डीड पंचकूला में लिखी गई थी और फर्म का ऑफिस भी पंचकूला में ही था। इसलिए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा मामले की शिकायत पंचकूला पुलिस को भेजी गई। इस पर पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-5 पुलिस थाना में मामले के आरोपी चंडीगढ़ निवासी भूपेंद्र कुमार, उसके बेटे अंकुर नैय्यर, सम्राट नैय्यर व भांजी अदिति थम्मन के अलावा पंचकूला सेक्टर-8 निवासी नीरज चावला के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


संजीव व सविता की शिकायत के आधार पर पांच के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। - अरविंद कंबोज, थाना प्रभारी-5
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed