{"_id":"5b8ea164867a5548636f32f9","slug":"81536074084-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर का मोबाइल छीन कर पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने वाले को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर का मोबाइल छीन कर पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने वाले को न्यायिक हिरासत में भेजा
Updated Tue, 04 Sep 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने वाले को न्यायिक हिरासत में भेजा
मंगेतर का मोबाइल छीन कर भागा था गुरप्रीत
अमर उजाला ब्यूरो
कीरतपुर साहिब। बीते दिन अपनी मंगेतर से लड़ाई झगड़े के बाद पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ा कर पुलिसकर्मी को जख्मी करने वाले व्यक्ति को मंगलवार श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में पेश किया गया। यहां पर अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उल्लेखनीय है कि गुरप्रीत सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी दयालपुर थाना जीरकपुर जोकि भरतगढ़ के पास मैक्सवेल हॉस्पिटल में बतौर नर्स काम करती अपनी मंगेतर से मिलने आया था। मिलने के बाद दोनों में लड़ाई झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने अपनी मंगेतर का फोन छीन लिया व भरतगढ़ से कीरतपुर साहिब की तरफ आने लगा। बूंगा साहिब पहुंचते ही पुलिस पार्टी को देखकर यूटर्न लेकर भागने लगा तभी हवलदार सुच्चा सिंह ने गाड़ी को रोकना चाहा। पुलिस को देख कर उसने पहले गाड़ी को धीमा कर लिया बाद में एकदम से तेज करके गाड़ी को भगा लिया। इस कारण हवलदार सुच्चा सिंह के हाथ में गंभीर चोट लग गई। पुलिस पार्टी की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया।