{"_id":"5c2e6d49bdec2256d6425300","slug":"71546546505-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महिलाओं ने पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के केस कराए दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार महिलाओं ने पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के केस कराए दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति-ससुरालियों के खिलाफ थाने पहुंची चार महिलाएं
शहर के अलग-अलग महिला थानों में दर्ज करवाए दहेज उत्पीड़न के मामले
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-23, सेक्टर-29, सेक्टर-56 और गांव धनास निवासी चार महिलाओं ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के तहत केस दर्ज करवाए हैं। चारों केस वुमन पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए हैं। सेक्टर-23 निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने उनके नयागांव निवासी पति व अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। सेक्टर-29 निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब के जिला होशियारपुर निवासी उसके पति व अन्यों पर केस दर्ज किया है। सेक्टर-56 निवासी पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी निवासी उसके पति व अन्यों पर केस दर्ज किया है। धनास निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके चंडीगढ़ के सेक्टर-56 निवासी पति व अन्यों पर केस दर्ज किया है। चारों मामलों के दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद गहराया हुआ था। वुमन पुलिस स्टेशन की महिला पुलिसकर्मियों समेत अन्यों ने उनके बीच के विवाद को खत्म करने के लिए उनकी काउंसिलिंग भी की, लेकिन विवाद खत्म होने के बजाय लगातार बढ़ता गया। फिलहाल पुलिस सभी मामलों की जांच में जुट गई है।