फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   saloon loot

saloon loot

Wed, 28 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
saloon loot

विज्ञापन
चंडीगढ़ के सैलून मालिक से गन प्वाइंट पर लूटी कार

मुल्लांपुर बद्दी रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुई वारदात
हथियारों से लेस थे सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार में सवार लुटेरे
पकड़े न जाएं इसके चलते आरोपियों ने गांव वाला रास्ता चुना

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। चंडीगढ़ के एक सैलून मालिक से मुल्लांपुर बद्दी रोड पर मंगलवार रात कार सवार पांच लोग गन प्वाइंट की नोक पर हिमाचल नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार लूटकर फरार हो गए। सैलून मालिक ने राहगीर की मदद से पहले अपने परिवार को इसके बारे में फोन पर सूचित किया और बाद पुलिस के नाके पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। आरोपी लुटेरे कार लेकर जंगली एरिया से पंजाब की तरफ भागे हैं। पुलिस ने मुल्लांपुर थाने में केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई थीं।

ऐसे दिया आरोपियों ने वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-40 सी में सैलून चलाने वाला अमनदीप सिंह हिमाचल प्रदेश स्थित हरिपुर संदौली अपने गांव जा रहा था। वह अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट में कार सवार था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि यह मामला रात आठ बजे के करीब का है। जब वह भैरो मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ रहा था। तो सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार में सवार पांच लोगों ने उसकी कार का पीछा शुरू कर दिया। जब पेट्रोल पंप से करीब दो सौ मीटर आगे बढ़ा तो कार सवारों ने अपनी कार उसकी कार के आगे खड़ी कर दी। इस दौरान कार सवार तीन लोग नीचे उतरे। दो आरोपियों के हाथ में पिस्तौल थी। जबकि एक के हाथ में डंडा था। आरोपियों ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। साथ ही उसकी कार छीनकर पंजाब की तरफ मुड़ आए।
विज्ञापन


नंबर प्लेट पर टेप लगाई थी, चेहरे किए थे कवर
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर टेप लगाई हुई थी। इससे नंबर प्लेट पढ़ी नहीं जा सकी। इसके अलावा उन्होंने अपना मुंह कवर किया हुआ था। पीड़ित के बयानों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी है भेदी, नाके की तरफ नहीं आए
जिस तरीके से आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है, उससे एक बात साफ है कि आरोपी इलाके के भेदी हैं। क्योंकि कार लूटने के बाद आरोपी मुल्लांपुर टी प्वाइंट की तरफ नहीं आए। पुलिस को अंदेशा है कि वह गुरुद्वारा शीश महल की साइड से होकर भागे हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में अलर्ट कर दिया है।


हिमाचल नंबर की कारों को बना रहे हैं शिकार
यह पहला मौका नहीं जब इस तरीके से कार लूटी गई है। कुछ दिन पहले खरड़ में एक सीनियर पत्रकार की कार को भी इसी तरीके से आरोपी लूटकर ले गए थे। वह भी हिमाचल नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed