फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दुकान का शटर तोड़ डेढ़ लाख कैश चोरी

दुकान का शटर तोड़ डेढ़ लाख कैश चोरी

Fri, 21 Jul 2017 08:26 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
दुकान का शटर तोड़ डेढ़ लाख कैश चोरी
दुकान का शटर तोड़ डेढ़ लाख कैश और ड्राई फ्रूट ले गए चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-11 स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख रुपये कैश, 95 हजार रुपये के मोबाइल रिचार्ज कूपन समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दुकान मालिक ओम प्रकाश की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ओम प्रकाश ने बताया कि वह प्रोविजन स्टोर और मोबाइल रिचार्ज का कारोबार करते हैं। 14 जुलाई की रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर आए तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए हैं और शटर आधा खुला हुआ है। अंदर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एक्सपर्ट की टीम से सबूत जुटाए। पीड़ित के अनुसार चोर उनकी दुकान से डेढ़ लाख रुपये कैश, विभिन्न मोबाइल कंपनियों के 95 हजार रुपये के रिचार्ज कूपन और 15 किलो ड्राई फ्रूट्स समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन


- सेक्टर-11 स्थित दुकान से 95 हजार रुपये के रिचार्ज कूपन भी चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed