फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   7 people of family suicide in Panchkula suicide note threats

पंचकूला में सात लोगों ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट से खुला राज; मरने की असल वजह आई सामने, मिल रही थीं धमकियां

Tue, 27 May 2025 10:53 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 May 2025 10:53 PM IST
सार

साल 2007-2008 में प्रवीन मित्तल का परिवार देहरादून से पंचकूला शिफ्ट हुआ था। यहां पहले प्रवीन मित्तल ने बैंक से लोन लेकर स्क्रैप की फैक्टरी का कारोबार किया, जिसमें उनको करोड़ों रुपये का घाटा हो गया था। बैंक क्रप्ट होने के बाद प्रवीन ने देहरादून में फाइनेंसरों से कर्ज लेकर टूर एंड ट्रेवल का बिजनेस किया लेकिन वह भी नहीं चला।

विज्ञापन
7 people of family suicide in Panchkula suicide note threats
पंचकूला के सेक्टर 27 में खड़ी कार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला सेक्टर-27 में सोमवार की रात करीब 10.15 बजे सात लोगों के जहर खाकर आत्महत्या की घटना की गुत्थी अभी पूरी तरह से सुलझ नहीं पाई है। इस मामले की जांच पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों ही एंगल से कर रही है। पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट मिले हैं। पुलिस के साथ-साथ प्रवीन मित्तल के ससुर राकेश गुप्ता का कहना है कि करोड़ों का कर्ज होने के चलते प्रवीन परेशान थे। उन पर फाइनांसरों का दबाव भी था, इसलिए प्रवीन और उसके परिवार ने आत्महत्या कर ली। जहर खाकर मरने वालों में प्रवीन मित्तल (42), उनकी पत्नी रीना (38), मां विमला (71), पिता देशराज (72), जुड़वां बेटियां हिमशिखा व डलिशा (11) और बेटा हार्दिक (14) शामिल था।

विज्ञापन


वहीं, हैंड राइटिंग की जांच के लिए पुलिस ने मौके से मिले सुसाइड नोट को फोरेंसिक लैब भेजे हैं। पुलिस उन फोन कॉल की भी जांच कर रही है, जो प्रवीन मित्तल को फाइनेंसरों की ओर से किए जा रहे थे। सवाल यह उठता है कि शाम करीब 6.40 बजे ही परिवार जब सेक्टर-27 में पहुंच गया था, तो उससे पहले ही कहीं तो जहर नहीं खा लिया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: जालंधर में वकील को गोलियों से भूना: कार पार्किंग को लेकर विवाद, पड़ोसी ने एडवोकेट परमिंदर ढींगरा की कर दी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

 

7 people of family suicide in Panchkula suicide note threats
कार से मिला सामान - फोटो : संवाद

25 दिन पहले दोबारा पंचकूला शिफ्ट हुआ परिवार
साल 2007-2008 में प्रवीन मित्तल का परिवार देहरादून से पंचकूला शिफ्ट हुआ था। यहां पहले प्रवीन मित्तल ने बैंक से लोन लेकर स्क्रैप की फैक्टरी का कारोबार किया, जिसमें उनको करोड़ों रुपये का घाटा हो गया था। बैंकरप्ट होने के बाद प्रवीन ने देहरादून में फाइनेंसरों से कर्ज लेकर टूर एंड ट्रेवल का बिजनेस किया लेकिन वह भी नहीं चला। इसके बाद प्रवीन दोबारा पिंजौर शिफ्ट हो गए, लेकिन फाइनेंसरों के दबाव के बाद प्रवीन पंचकूला से सकेतड़ी में 25 दिन पहले किराये पर मकान लेकर परिवार के साथ रहने आ गए थे। यहां भी फाइनेंसरों और कर्जदारों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। यहां तक की परिवार को डराया और धमकाया जा रहा था। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही थी।

7 people of family suicide in Panchkula suicide note threats
शवों को ले जाते कर्मी - फोटो : संवाद

भतीजे ने उठाया सवाल
प्रवीन के भतीजे अंकित मित्तल ने कहा कि साल 2007 में चाचा के ऊपर बैंक का कर्ज था, उन्होंने इस तरह का फैसला नहीं लिया। अब तो कर्ज के चलते सुसाइड का सवाल ही नहीं पैदा होता।

सुसाइड नोट में कहा बुआ का लड़का करेगा अंतिम संस्कार
अंकित ने बताया कि उसके पास रात को फोन आया था, उसके बाद वह सुबह 10 बजे पंचकूला पहुंच गया था। अंकित का कहना है कि उसे पुलिस का फोन आया था कि सुसाइड नोट में प्रवीन ने लिखा है कि मेरे परिवार के सभी सदस्यों की मौत के बाद अंतिम संस्कार उसके बुआ के लड़के संदीप अग्रवाल करेंगे।

7 people of family suicide in Panchkula suicide note threats
कार में जांच करती टीम - फोटो : संवाद

30 अप्रैल को दिल्ली गया था पूरा परिवार
अंकित ने बताया कि 30 अप्रैल को उसके चाचा पूरे परिवार के साथ भाई की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे। पूरा परिवार काफी खुश था। चाचा ने डांस भी किया। 10 दिन पहले भी चाचा से बात हुई थी। उनको देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था, वह इतना बड़ा कदम उठा सकते हैं।

क्या कहती है पुलिस
पंचकूला पुलिस के डीसीपी अमित दहिया का कहना है कि दो सुसाइड नोट मिले हैं। एक कार के डैशबोर्ड पर और दूसरा बैग के अंदर मिला है। इनकी हैंडराइटिंग फोरेंसिक टीम जांच रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह सुसाइड नोट किसने लिखा। नोट में प्रवीन मित्तल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात मिली है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक गाड़ी शाम करीब 6.40 बजे पर सेक्टर-27 के मकान 1204 के पीछे खाली प्लॉट में खड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed