फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पार्क में सैर कर युवती से छेड़छाड़

पार्क में सैर कर युवती से छेड़छाड़

Mon, 08 Oct 2018 01:54 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
पार्क में सैर कर युवती से छेड़छाड़
फ्रेगरेंस गार्डन में सैर कर रही युवती से रेप की कोशिश
विज्ञापन

सबहेड
युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को मारा पंच, मचा दिया शोर
प्वाइंटर
शोर सुनकर लोगों को आता देख भाग निकला आरोपी, पुलिस कर रही तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन में रविवार सुबह सैर कर रही एक युवती से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। सुबह सैर के दौरान अचानक एक युवक युवती का मुंह दबाकर अंधेरे में ले गया और रेप की कोशिश की। युवती जब खुद को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने डराना धमकाना शुरू कर दिया लेकिन युवती ने हिम्मत दिखाई और आरोपी को पंच मारकर शोर मचा दिया। यह देख आरोपी भाग निकला। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन में 28 वर्षीय एक युवती रविवार सुबह सैर करने के लिए आई थी। जब वह गार्डन के कच्चे रास्ते पर पहुंची तो इतने में घात लगाए एक युवक ने पीछे से पकड़कर उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद आरोपी युवती को गार्डन में अंधेरे कोने की तरफ ले जाकर रेप करने की कोशिश करने लगा। इतना ही नहीं युवती जब उसके चंगुल से बचने का प्रयास किया तो वह धमकी देने लगा। इसके बाद युवती ने आरोपी को पंच मारकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास सैर कर रहे लोग जमा हो गए। लोगों को पास आते देख आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पीसीआर और सेक्टर-36 थाना पुलिस ने पीड़िता को बयान दर्ज करवाया।
विज्ञापन

सेक्टर-36 थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 और 511 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है, जिससे आरोपी की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को पकड़ने के लिए बनाई टीमें
इससे पहले भी सेक्टर-36 थाना के तहत महिलाओं और नाबालिग से छेड़छाड़ कई मामले सामने आ चुके हैं। वारदात के बाद आरोपी को पकड़ने को लिए सेक्टर-36 थाना पुलिस ने करीब पांच टीमें गठित की हैं। जहां पर वारदात हुई वहां से सेक्टर-36 थाना थोड़ी ही दूरी पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed