फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   फेल होने पर बारहवीं के छात्र ने सुखना लेक में लगाई छलांग, मौत

फेल होने पर बारहवीं के छात्र ने सुखना लेक में लगाई छलांग, मौत

Sat, 04 May 2019 10:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 May 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
फेल होने पर बारहवीं के छात्र ने सुखना लेक में लगाई छलांग, मौत
सुखना लेक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बारहवीं में फेल होने पर सीबीएसई आर्ट के एक छात्र ने सुखना लेक में छलांग लगाकर जान दे दी। लोगों ने शव को पानी में तैरता देखकर पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकालकर जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


छात्र की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के जसूर निवासी मानव शर्मा (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की सूचना परिजनों को दे दी है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है। सुखना लेक पर घूमने वाले एक टूरिस्ट की नजर पानी पर पड़ी तो एक युवक तैर रहा था। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी नीरज सरना, लेक चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक का नाम मानव शर्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सीबीएसई का 12वीं क्लास में आर्ट का छात्र था। बीते दिनों उसने पठानकोट स्थित एक स्कूल से बारहवीं की परीक्षा दी थी। पिछले कुछ समय से वह सेक्टर-20 स्थित एक रिश्तेदार के घर में रहकर एक इंस्टीट्यूट से आइलेट्स की तैयारी करने के लिए आया था।

परीक्षा में हो गया था फेल
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हाल ही में सीबीएसई का परिणाम घोषित हुआ। इस दौरान मानव को पता चला कि वह दो सब्जेक्ट में फेल हो गया है। पुलिस की मानें तो परीक्षा में फेल होने के कारण उसने सुखना लेक में छलांग लगा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा।

लोगों का लगा जमावड़ा
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। जिसके बाद मौके पर गोताखोर पहुंचे और किसी तरह से युवक को पानी से बाहर निकाला गया। उसके पेट के अंदर काफी पानी घुस गया था। पीसीआर की मदद से उसे अस्पताल ले पहुंचाया गया।

परिजनों को लगा सदमा
मानव की मौत की सूचना पाकर परिजनों को सदमा लग गया है। उनका यकीन नहीं हो रहा कि उनका बेटा अब उनके बीच नहीं रहा। बताया गया कि मानव के रिश्तेदार गणेश पंजाब एंड हरियाणा में बतौर प्रोटोकाल में तैनात है।


रिजल्ट आने के बाद से लापता
वीरवार दोपहर सीबीएसई का 12वीं क्लास का रिजल्ट आया था। बताया गया कि रिजल्ट आने के बाद से मानव घर नहीं पहुंचा। इसके बाद उसके परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे उसका शव सुखना लेक में पानी में तैरते हुए देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed