फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सेक्टर -12 इंफोसिस इंजीनियर की कोठी चोरी का पता नहीं लगा पाई पुलिस--

सेक्टर -12 इंफोसिस इंजीनियर की कोठी चोरी का पता नहीं लगा पाई पुलिस--

Sun, 23 Dec 2018 01:23 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर -12 इंफोसिस इंजीनियर की कोठी चोरी का पता नहीं लगा पाई पुलिस--
पुलिस ने सेक्टर और घर के लोगों से की पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-12 कोठी नंबर-101 में इंफोसिस इंजीनियर विक्रांत के घर चोरी होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने पड़ोसियों और परिजनों से सबूत जुटाने के लिए पूछताछ की है। पुलिस ने कई घरों के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं।

वीरवार को शाम सेक्टर-12 में इंफोसिस कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर विक्रांत के घर वीरवार को चोरी हो गई थी। पुलिस को दी शिकायत में विक्रांत ने बताया था कि उसके घर से डायमंड ब्रेसलेट, डायमंड रिंग, डायमंड ईयर रिंग, डायमंड सेट, गोल्ड बैंगल्स, लॉकेट और गोल्ड चैन के साथ 10 हजार रुपये कैश चोरी किया था। पुलिस शनिवार को मामले की तफ्तीश करने इंजीनियर विक्रांत के घर पहुंची। पुलिस की ओर से सेक्टर-12 की कोठी नंबर-101 के बगल वालेेेे छह घरों में सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद भी उन्हें कोई खास सबूत हाथ नहीं लगे। पुलिस को चोरों की कोई मूवमेंट सीसीटीवी कैमरे में नहीं मिली है। पुलिस इसके अलावा कई पहलुओं पर गहने के चोरी होने की जांच कर रही है। थाना-5 के प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे अन्य घरों के खंगाल रही है। जल्द ही इस मामले में हमें सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed